24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश का "नजारा" : केन नदी बन गई "झिलमिल सितारों का आंगन"
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश का “नजारा” : केन नदी बन गई “झिलमिल सितारों का आंगन”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा की केन नदी “झिलमिल सितारों का आंगन” बन गई। नदी पर बने सड़क पुल पर खनिज न्यास के जरिए स्ट्रीट लाइट लगवाकर जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें “कमाल का यह नजारा” प्रस्तुत करा दिया।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश का "नजारा" : केन नदी बन गई "झिलमिल सितारों का आंगन"
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh’s “view”: Ken river has become “courtyard of twinkling stars”

गुरुवार की रात प्रदेश के जल शक्ति राज मंत्री रामकेश निषाद नें तिरंगा स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया। बटन दबाते ही पूरा पुल एवं केन की जलधारा तिरंगा लाइट से जगमगा उठी। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्ट्रीट लाइट स्वागत किया। स्ट्रीट लाइट को लगाने में 53.13 लाख रुपए खर्च हुआ है।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश का "नजारा" : केन नदी बन गई "झिलमिल सितारों का आंगन"
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh’s “view”: Ken river has become “courtyard of twinkling stars”

इस मौके पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने कहा कि कई दशक पहले से बांदा विकास से अछूता था। जब से राज्य में योगी आदित्यनाथ और देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, देश विकास के मार्ग पर दौड़ पड़ा है।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश का "नजारा" : केन नदी बन गई "झिलमिल सितारों का आंगन"
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh’s “view”: Ken river has become “courtyard of twinkling stars”

इसी कड़ी में छोटे और अविकसित शहरों का भी विकास किया जा रहा है। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद को सुंदर व स्वच्छ बनाने का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न चौराहों, कस्बा, नगरों और गांवों का भी विकास चल रहा है।

इसी परिप्रेक्ष्य में केन नदी के पुल पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। जिससे यह पुल जो अंधेरे में रहता था,अब प्रकाशयुक्त हो जगमगएगा। कहा की बांदा भी नोएडा,गाजियाबाद,कानपुर लखनऊ प्रयागराज की तरह जगमग होगा।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश का "नजारा" : केन नदी बन गई "झिलमिल सितारों का आंगन"
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh’s “view”: Ken river has become “courtyard of twinkling stars”

इस मौके पर जिला अधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शहर को खूबसूरत के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया था। जिसका जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने 6 महीने पहले शिलान्यास किया। इसके बाद आज जिला खनिज न्यास से खूबसूरत तिरंगा लाइटों का लोकर्पण किया गया है। इसी तरह शहर के हर चौराहे को सुंदर बनाने और विकसित करने के सुनहरे कार्य होंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022 : प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, कांग्रेस का वादा- सत्‍ता में आए तो 10 दिन के अंदर माफ होगा किसानों का कर्जा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर पूजन: सर्वजन सुखाय एवं हिताय की कामना

दोस्तों के साथ घूमने जा रहा था कालिंजर और फिर युवक की हो गई मौत

शंकर सिंह की आरटीओ पद पर ‘पदोन्नति’: साहित्य, सेवा और समर्पण की बने ‘मिसाल’

तपोभूमि में छिड़ा ‘जल-युद्ध’ : मंदाकिनी ने किया ‘प्रलय’ का ‘शंखनाद’ !

City News Uttar Pradesh Desk

सफाई व्यवस्था निरीक्षण की कनवारा में हुई खाना पूरी: प्रधान एवं सचिव निकले चालाक !

ब्रेकिंग न्यूज़