City News Uttar Pradesh
पुलिस ने चलाया 'अनुशासन' का बुलडोजर: 630 चालान व 7 लाख के जुर्माने से हड़कंप !
उत्तर प्रदेश

पुलिस ने चलाया ‘अनुशासन’ का बुलडोजर: 630 चालान व 7 लाख के जुर्माने से हड़कंप !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सड़क पर ‘मनमानी’ चलाने वालों के ‘दिन’ अब गए। पुलिस ने मंगलवार को ऐसा अभियान चलाया जिसने जिलेभर में ‘ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की नींद उड़ा’ दी। एसपी पलाश बंसल के सख्त निर्देश पर यातायात पुलिस टीमों ने पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस ने चलाया 'अनुशासन' का बुलडोजर: 630 चालान व 7 लाख के जुर्माने से हड़कंप !

सिर्फ एक दिन में 630 वाहनों के चालान काटे गए और करीब 7 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अब तक का सबसे बड़ा एक दिवसीय ट्रैफिक एक्शन माना जा रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों स्टेशन रोड, अतर्रा रोड, कचहरी तिराहा, और कालू कुआं तक पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

पुलिस ने चलाया 'अनुशासन' का बुलडोजर: 630 चालान व 7 लाख के जुर्माने से हड़कंप !

बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और तीन सवारी चलाने वालों की लंबी कतार लगी रही। चारपहिया वाहनों में अवैध काली फिल्म हटाई गई। 7 वाहनों से मौके पर फिल्म उतरवाई गई। ब्रेथ एनालाइज़र मशीन से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच की गई।

पुलिस ने चलाया 'अनुशासन' का बुलडोजर: 630 चालान व 7 लाख के जुर्माने से हड़कंप !

कई वाहन चालक “फूंक टेस्ट” में पकड़े गए और उन्हें मौके पर सख्त चेतावनी दी गई। यातायात निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि आने वाले दिनों में स्पीड गन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाई जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशम्भर ‘मतदाताओं’ में ‘पुनरीक्षण’ के बनें ‘नायक’ : विपक्षियों को लगते ‘खलनायक’ ?

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद बोले: रायबरेली की जनता के साथ सोनिया गांधी ने किया है विश्वासघात !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की समाजसेवा: जनता ने कहा- ‘विधायक हो तो ऐसा’, जीता सबका का दिल

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश से खंगार क्षत्रिय समाज की मांग: जल्द हो प्रतिमा की पुनः स्थापना

City News Uttar Pradesh

आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था फेल: बैंकों और डाकघरों में लोग लगा रहे हैं चक्कर

City News Uttar Pradesh

राजनीति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाई रणनीति, बोले- सपा में परिवारवाद है हावी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़