- विनोद मिश्रा
बांदा। बकरी चराने खेत गए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंजीर से नीम के पेड़ पर लटका मिला। भाई ने बताया कि पिता की बीमारी से मौत होने के बाद से उसका मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं रहता था। लेकिन आत्महत्या करने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मरका थाना क्षेत्र के ग्राम इंगुवा वैशनपुरवा निवासी भोला प्रसाद का 23 वर्षीय पुत्र शिवाकांत त्रिपाठी शाम को खेतों की ओर बकरी चराने गया था। ग्रामीणों को वह अपने ही खेत में लगे पेड़ पर बकरी बांधने की जंजीर पर लटका मिला। स्वजन व पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जिसमें पुलिस ने घटनास्थल देखा। पेड़ की ऊंचाई कम होने से उसके पैर जमीन में टिके थे। मृतक के बड़े भाई दुर्गादत्त व चचेरे भाई विष्णु प्रभाकर ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा होने के साथ अविवाहित था। पिता की छह माह पहले कोरोना की दूसरी लहर के समय फेफेड़े की बीमारी से मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद से उसका मानसिक संतुलन कभी-कभी बिगड़ जाता था। वह पिता के समाधि स्थल में लेटा रहता रहा है। हालांकि घटना से कुछ देर पहले उसने घर में खाना खाने के बाद बड़े भाई के साथ सुपारी खायी थी। बड़ा भाई खेत में खाद डालने चला गया था। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। लेकिन अचानक उसके खुदकुशी करने की वजह का भी पता नहीं चल रहा है।
सीओ बबेरू सियाराम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी करने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा। स्वजन ने बताया कि मृतक शिवाकांत कृषि कार्य में हाथ बटाने के साथ कुछ दिनों पहले तक मवेशी बाड़े के नजदीक अपनी किराने की दुकान किए था। जिसे उसने करीब एक माह पहले बंद कर दिया था। आर्थिक रूप से संपन्न है। करीब डेढ़ वर्ष पहले वह अहमदाबाद गया था। लेकिन वहां उसे अच्छा नहीं लगा था। इससे वह नौकरी करने की जगह वापस लौट आया था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
