City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर ने फूंका शंखनाद: 'पीडीए' भाजपा के लिये चुनावी 'परमाणु बम' !
उत्तर प्रदेश

विधायक विशंभर ने फूंका शंखनाद: ‘पीडीए’ भाजपा के लिये चुनावी ‘परमाणु बम’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश की सियासत में 2027 “विधानसभा चुनाव” को लेकर “सरगर्मी तेज” होती जा रही है। इसकी “गूंज अब साफ” सुनाई देने लगी है। बांदा में आयोजित समाजवादी पार्टी की बैठक ने “साफ” कर दिया है कि “पार्टी अब पूरी ताकत के साथ चुनावी मोड” में आ चुकी है। संगठन को “जमीनी स्तर तक मजबूत” करने, कार्यकर्ताओं में “जोश भरने और सामाजिक समीकरणों” को साधने पर जोर देते हुए “सपा ने जीत का बिगुल फूंक” दिया है।

विधायक विशंभर ने फूंका शंखनाद: 'पीडीए'' भाजपा के लिये चुनवी 'परमाणु बम' !

बैठक में मौजूद नेताओं ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब वक्त आराम का नहीं, बल्कि संघर्ष का है। हर कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ, सेक्टर और जोन में सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत करना होगा। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने अपने जोशीले संबोधन में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी।

विधायक विशंभर ने फूंका शंखनाद: 'पीडीए'' भाजपा के लिये चुनवी 'परमाणु बम' !

अपने भाषण में विशंभर सिंह यादव ने कहा कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज का गठजोड़ भाजपा के खिलाफ सबसे बड़ा “चुनावी परमाणु बम” साबित होगा। जो 2027 में भाजपा की सत्ता को पूरी तरह खत्म कर देगा।

विधायक विशंभर ने फूंका शंखनाद: 'पीडीए'' भाजपा के लिये चुनवी 'परमाणु बम' !

साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की सत्ता में वापसी तय है और मुख्यमंत्री पद पर अखिलेश यादव ही बैठेंगे। बैठक में 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मनाने की रणनीति बनाई गई। निर्देश दिए गए कि हर सेक्टर में कार्यक्रम हों, दलित बस्तियों में विशेष आयोजन कर पीडीए समाज के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत की जाए।

विधायक विशंभर ने फूंका शंखनाद: 'पीडीए'' भाजपा के लिये चुनवी 'परमाणु बम' !

जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनाव जीतने का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और 2027 की तैयारी अभी से शुरू कर दें। सपा के राष्ट्रीय सचिव विशंभर निषाद ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही लक्ष्य है। “जब तक सपा सरकार नहीं बनेगी, तब तक सभी वर्गों का सम्मान और अधिकार सुरक्षित नहीं रह सकता।” बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और चुनावी लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घरवालों को शराब के लिए टोकना पड़ा भारी, बांदा में युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

गैर इरादतन हत्या में दोषी को नौ साल बाद दस वर्ष की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh

पंचायत चुनाव की आहट: गांवों से लेकर दफ्तरों तक मची हलचल, दावेदारों का संपर्क यज्ञ शुरू

स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर हो रही धांधली, मानकों की अनदेखी

City News Uttar Pradesh

साक्षी मलिक ने सरकार से मांगी सुरक्षा: कहा- बृजभूषण सिंह के लोग फोन पर दे रहे धमकियां

गांजे के खेत में पुलिस का छापा, साढ़े तीन क्विंटल से ज्यादा बरामद, एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़