25.3 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
पानी में 'डूबी' शिक्षा व्यवस्था: 'कुंभकर्णी नींद' में प्रशासन, बच्चों का 'भविष्य' दांव पर !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

पानी में ‘डूबी’ शिक्षा व्यवस्था: ‘कुंभकर्णी नींद’ में प्रशासन, बच्चों का ‘भविष्य’ दांव पर !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लगातार हुई बारिश ने “सरकारी शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की ऐसी तस्वीर” सामने ला दी है, जिसे देखकर “सवाल उठना लाजिमी” है कि “आखिर बच्चों की पढ़ाई को लेकर जिम्मेदार कितने गंभीर” हैं। सोनरही स्थित प्राथमिक विद्यालय का “पूरा परिसर अब भी पानी में डूबा” हुआ है। बारिश थमने के बाद भी “स्कूल से जलभराव की मुसीबत खत्म” नहीं हुई। हालात यह हैं कि विद्यालय के कई कमरों में “बारिश का पानी घुसने” से करीब 70 बच्चों की “पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित” हो रही है। “बच्चे और शिक्षक जलभराव के बीच स्कूल आने-जाने को मजबूर” हैं।पानी में 'डूबी' शिक्षा व्यवस्था: 'कुंभकर्णी नींद' में प्रशासन, बच्चों का 'भविष्य' दांव पर !तिंदवारी के सोनरही गांव के विद्यालय परिसर में “लंबे समय से पानी भरा” होने के कारण स्कूल का माहौल पूरी तरह “अस्त-व्यस्त” हो गया है। जिन कमरों में बच्चों की पढ़ाई होनी चाहिए, वहां बारिश का पानी पहुंच गया है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से विद्यालय परिसर “पानी की निकासी का रास्ता तलाश” रहा है और “जिम्मेदार व्यवस्था से सवाल पूछ” रहा है। अभिभावकों का कहना है कि “बच्चों की शिक्षा पहले ही प्रभावित” हो रही है, ऐसे में यदि समस्या का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ेगा।पानी में 'डूबी' शिक्षा व्यवस्था: 'कुंभकर्णी नींद' में प्रशासन, बच्चों का 'भविष्य' दांव पर !ग्रामीणों के मुताबिक “जलभराव” के बाद ग्राम प्रधान की ओर से “पंपसेट” लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया गया था,लेकिन इससे “समस्या का स्थायी समाधान” नहीं हो सका। कुछ पानी निकलने के बाद भी परिसर में जलभराव की समस्या बनी हुई है। प्रश्न यह है कि यदि विद्यालय में “जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं” होगी तो हर “बारिश के बाद बच्चों की पढ़ाई इसी तरह पानी में डूबती” रहेगी? जलभराव का असर सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रहा। अभिभावकों के अनुसार “विद्यालय में रखा बच्चों का जरूरी रिकॉर्ड भी पानी भरने से खराब” हो गया है। एक तरफ सरकार सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा और सुविधाओं की बात करती है, वहीं सोनरही का प्राथमिक विद्यालय “उन दावों के सामने प्रश्न” बनकर खड़ा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा नें ली अंगड़ाई : लोकसभा चुनाव को लेकर लिया गया मजबूती का संकल्प

निकाय चुनाव : जिले में ढाई लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशी की किस्मत, दो नगर पालिका व 6 नगर पंचायतों में होगा मतदान

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

संदिग्ध परिस्थितियों में बम फटने से किसान घायल, जंगली मवेशियों से बचने को रखा था विस्फोटक

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी के नए फरमान से उड़ी मंत्रियों और अफसरों की नींद : तीन महीने में सार्वजनिक करें अपनी तथा परिवार की संपत्ति

मंत्री रामकेश ने ‘आशाओं’ को बताया ‘स्वास्थ्य विभाग की रीढ़’: उत्कृष्ट कार्य पर मिला ‘सम्मान’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़