
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर पंचायत बबेरू उप चुनाव में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी “विवेकानंद गुप्ता की नींद हराम” है। उनकी कथित “अलोकप्रियता से मतदाता उनके पक्ष में जानें से कतरा” सा रहा है ! पार्टी का “कैडर भी उनको प्रत्याशी बनाये जानें से खिन्न” बताया जाता है।

बबेरू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के इस चुनाव में भाजपा के कई मजबूत कार्यकर्ता टिकट के लिये उम्मीद लगाये थे। पिछला चुनाव हारे भाजपा नेता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष “विजयपाल सिंह का दिल भी पुनः प्रत्याशी बनाये जानें की उम्मीद में खुशी में हिलोरें” ले रहा था। कारण भी था की वह पिछला चुनाव महज 212 वोटों से ही हारे थे।

पार्टी कार्यकर्ताओं का एक बड़ा तबका भी इन्हीं के लिये टिकट की तरफदारी में था ! लेकिन कुछ “बेवफाई वाले पार्टी जन” भारी पड़ गये। उनका “टिकट मुंगेरी लाल का सपना” हो गया। परिणाम यह हुआ की “विवेकानंद चुनावी अलाव में कूदने के लिये दूल्हा -दूल्हा हुस्से -हुस्से” हो गये।

बबेरू में चुनावी माहौल टटोलने पर “भाजपा प्रत्याशी की स्थिति” फिलहाल तो “बहुत नाजुक बताई” गई। बबेरू नगर पंचायत क्षेत्र का “कार्यकर्ता विवेकानंद को प्रत्याशी बनाये जानें से आग बबूला” है। पार्टी के एक जनाधार वाले कार्यकर्ता “रामनरेश मिश्रा तो बगावत” कर कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतर आये है।

भाजपा प्रत्याशी की कमजोर स्थिति के बारे में यह चर्चा में है की उनके पक्ष में “अपने ही पार्टी जन चुनाव प्रचार में जुटने को तैयार नहीं” हैं। मान मनौव्वल की स्थिति हैं। “बांदा के बुजुर्ग भाजपाई कुछ नेतागण ही रोजाना बांदा से बबेरू जानें की कबड्डी -कबड्डी” कर रहे हैं। लेकिन उनकी यह “चुनावी कबड्डी ढोल में पोल” सी मानी जा रही हैं।

इन हालातों में भाजपा प्रत्याशी “विवेकानंद की मजबूती के ग्राफ की स्थिति का मनोवैज्ञानिक आंकलन विवेक शून्यता को दर्शाता” सा नजर आ रहा है ! कुछ भी हो भाजपा प्रत्याशी के “जातीय समीकरण भी उलट बांसुरी बजा” रहे हैं। राम जानें विवेकानंद गुप्ता का “चुनावी बेड़ा डूबता है या बचता” है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
