– मास्टर रजिस्टर में सभी अभिलेख पंजीयन किए जाने के दिए निर्देश
- विनोद मिश्रा
बांदा। आईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के सत्यनारायण द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराधिक समीक्षा बैठक ली गई।

कहा कि जनपद के सभी थानों में मास्टर रजिस्टर तैयार किया जाए। मास्टर रजिस्टर में सभी थानों से संबंधित कार्यां की इंट्री होगी। जिनकी निगरानी थाना प्रभारियों द्वारा स्वतः की जाएगी। इसके अलावा जो भी जेल में पेशेवर अपराधी निरुद्ध हैं उन्हें सजा दिलाए जाने के लिए थानाध्यक्षों द्वारा प्रभावी पैरवी की जाए। बैठक के दौरान विवेचनाओं का निस्तारण करने अपराधियों का अपराधिक इतिहास न्यायालय में प्रस्तुत कर अपराधियों की जमानत पर अंकुश लगाए जाने संबंधी निर्देश निर्गत किए गए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि सक्रिय अपराधियों पर पैनी नजर रखें सभी मामलों पर सक्रियता से कार्यवाही करें, जमीनी विवादों का राजस्व टीम के साथ मिलकर निस्तारण सुनिश्चित करें।

उक्त के अतिरिक्त आईजी के सत्यनारायण ने थाने पर मास्टर रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। मास्टर रजिस्टर पर सभी अभिलेखों का अंकन किया जाएगा साथ ही न्यायालय में पैरवी करने वाले पैरोकारों के अभिलेखों को थाना प्रभारी स्वयं अवलोकन करेंगे और प्रभारी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाएंगे। थानों पर खड़े वाहनों का निस्तारण पूर्व की भांति अभियान चलाकर करेंगे साथ ही थाने पर मौजूद निष्प्रयोज्य सामग्री को थाना परिसर एवं कार्यालय से हटवाएं। वहीं साफ-सफाई उच्च कोटि की होनी चाहिए साथ ही आगंतुकों के साथ सद्व्यवहार करें। आगंतुकों के बैठने के अलावा पानी पीने की भी व्यवस्था करने सहित आदि दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह, सदर सत्यप्रकाश शर्मा, अतर्रा आनंद कुमार पांडेय, बबेरू सियाराम, नरैनी नितिन कुमार सहित समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
