City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

शर्मनाक : मां-बाप के सामने नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप, फिर पीड़िता की करा दी गई शादी …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

मुरादाबाद। मुरादाबाद के छजलैट थाना इलाके में मां-बाप के सामने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित किशोरी का भाई अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था।


आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने युवक के मां-बाप को बंधक बनाकर उनकी बेटी को बुलवा लिया था। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद प्रेमिका के भाई से किशोरी की शादी करा दी है।

पुलिस के मुताबिक, छजलैट थानाक्षेत्र के गांव से 27 जून को एक युवक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। आरोप है कि 28 जून को प्रेमिका के परिजन दोनों को ढूंढने के बहाने युवक के मां-बाप को अपने साथ ले गए। आरोप है कि अमरोहा में रिश्तेदार के घर पति-पत्नी को बंधक बना लिया।


यहां वादी की सोलह वर्षीय बेटी को बुला लिया। प्रेमिका के पिता, भाई, चाचा और मामा समेत आठ लोगों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद प्रेमिका के भाई के साथ किशोरी की शादी करा दी। चार जुलाई को किसी तरह पति-पत्नी आरोपियों के चंगुल से निकले और छजलैट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस टीम लगी है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाई दूज और चित्रगुप्त पूजन हुआ : एक साथ मनाने का हैं रहस्य …

City News Uttar Pradesh

संत सम्मेलन और भंडारा : पूर्व विधायक दलजीत के अनुज ने संभाली व्यवस्था !

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जमीनी नेता कल्लू सिंह राजपूत की ताजपोशी: जश्न का माहौल

City News Uttar Pradesh

श्री राम दरबार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बसंतोत्सव: प्रस्तुतियों ने मन मोहा

City News Uttar Pradesh

आयुक्त की ललकार : हार नहीं मानूंगा, रार जरूर ठानूंगा ! …

पालिका अध्यक्ष मालती बनीं ‘गरीबों की ढाल’: फुटपाथ दुकानदारों को बांटी ‘संवेदना’ की छांव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़