32 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
श्री राम दरबार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बसंतोत्सव: प्रस्तुतियों ने मन मोहा
उत्तर प्रदेश

श्री राम दरबार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बसंतोत्सव: प्रस्तुतियों ने मन मोहा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बसंत पंचमी के अवसर पर श्री राम दरबार मंदिर में आयोजित बसंतोत्सव कार्यक्रम में उत्साह और धार्मिक आस्था का संगम देखने को मिला। इस मौके पर मंदिर परिसर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा से हुई, जिसमें नृत्य गृह कला केन्द्र की छात्राओं ने अपने अभिनय और नृत्य के माध्यम से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इसके बाद सुंदर नृत्य प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती की नृत्य नाटिका पेश की गई।

श्री राम दरबार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बसंतोत्सव: प्रस्तुतियों ने मन मोहा

इसके बाद भगवान श्री गणेश और श्री शंकर भगवान की स्तुति में नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति हुई, जिसे सैकड़ों दर्शकों ने ताली बजाकर सराहा। कार्यक्रम में श्री कृष्ण पर आधारित एक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा, कवि केदारनाथ अग्रवाल की प्रसिद्ध कविता “हवा हूं, हवा हूं, बसंती हवा हूं” और श्री हनुमान चालीसा की सुन्दर प्रस्तुति भी की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्रद्धा निगम ने किया। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिनमें शुभि गुप्ता, श्रुति साहू, शैलजा पटेल, स्वप्निल सक्सेना, राशिका ठाकुर, मीनाक्षी सिंह, विभूति, जयति, अदिति श्रीवास्तव, अवनी सोनी, आराध्या गुप्ता, आरना त्रिपाठी, अरायना गुप्ता सहित अन्य शामिल थीं।

श्री राम दरबार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बसंतोत्सव: प्रस्तुतियों ने मन मोहा

इस अवसर पर श्री राम दरबार मंदिर समिति के सदस्य और क्षेत्र के प्रमुख लोग उपस्थित थे, जिनमें सुरेन्द्र निगम, नीरज त्रिपाठी, बब्लू, अशोक श्रीवास्तव, कल्याण सिंह, सन्तोष करवरिया, सुनील त्रिपाठी, सुशील पांडेय, पुजारी भगवान दीन वर्मा, श्रद्धा निगम, आशुतोष त्रिपाठी, निशा, गोमती, राधा, पारुल, मुन्नी गुप्ता, जाली प्रजापति आदि प्रमुख थे। श्री राम दरबार मंदिर समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए अशोक त्रिपाठी और जीतू ने सभी का आभार प्रकट किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश का बीमारी में भी ‘जज़्बा’ बरकरार: सेवा का ऐसा जुनून, जिसे बुखार भी नहीं रोक पाया

सिंचाई विभाग की सख्ती ‘फुस्स’: पंद्रह माह बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, क्यों ‘चुप’ है सिस्टम ?

हैवानियत की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल, शरीर पर नहीं थे कपड़े

City News Uttar Pradesh

Banda- चित्रकूट धाम मंडल ऩे की वफा, पर केंद्र सरकार हुई बेवफा !

City News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन नें महकमें में किये चौंकाने वाले बदलाव !

City News Uttar Pradesh

News – पंचायत चुनाव के लिए छठीं-सातवीं के छात्रों को बना दिया वोटर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आरोपी बीएलओ को किया बर्खास्त 

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़