29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
महाकुंभ भगदड़ पर कांग्रेस का हल्ला बोल: सरकार पर लापरवाही के गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ भगदड़ पर कांग्रेस का हल्ला बोल: सरकार पर लापरवाही के गंभीर आरोप

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की।

महाकुंभ भगदड़ पर कांग्रेस का हल्ला बोल: सरकार पर लापरवाही के गंभीर आरोप

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस हादसे को प्रशासनिक तंत्र की विफलता और प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का परिणाम बताया। आरोप है कि महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिसके चलते यह दुखद घटना घटी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदुम्न दुबे ने कहा, सरकार इस हादसे को छुपाने का प्रयास कर रही है। कुंभ में मृत या लापता लोगों के परिजनों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। यह सरकार की बड़ी नाकामी को दर्शाता है।

महाकुंभ भगदड़ पर कांग्रेस का हल्ला बोल: सरकार पर लापरवाही के गंभीर आरोप

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की अपील की और उत्तर प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने लापता लोगों की खोजबीन तेज करने, घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की भी मांग की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परिवहन विभाग का बड़ा ‘फरमान’ : ट्राली-ट्रेलर मालिकों की धड़कनें तेज, नियमों ने बढ़ाई चिंता

डीएम दीपा रंजन की इच्छा : पर्यटन में बांदा जिला बन जाये अति अच्छा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ऐतिहासिक शंखनाद: अहिल्याबाई के ‘आदर्शों’ का किया बखान

City News Uttar Pradesh

भाजपा विधायक के कार्यालय में छह फीट का अजगर देख कांप गई कार्यकर्ताओं की रुह, चुटकी लेते रहे लोग

City News Uttar Pradesh

रामायण मेला में संतों और विद्वानों के प्रवचनों से भक्तों को मिली आध्यात्मिक उन्नति

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद का निर्देश : पालिका प्रशासन ने सख्ती के साथ हटवाया अतिक्रमण …

ब्रेकिंग न्यूज़