30.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद का निर्देश : पालिका प्रशासन ने सख्ती के साथ हटवाया अतिक्रमण …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका अतर्रा द्वारा चलाए जा रहे नाला नाली सफाई अभियान में नाले के ऊपर अतिक्रमण कर सफाई में अवरोध उत्पन्न करने वाले व्यापारी के खिलाफ पालिका प्रशासन ने कार्यवाही कर अतिक्रमण हटवाया।


जिलाधिकारी बांदा के निर्देश पर कस्बे में नगर पालिका द्वारा बरसाती जल की निकासी और रास्ते मे जलभराव को रोकने के लिए 19 जून से 25 जून तक विशेष सफाई सप्ताह चलाया जा रहा है।यह सफाई अभियान नवागंतुक प्रशासक डिप्टी कलेक्टर अवधेश निगम और अधिशाषी अधिकारी रामसिंह की अगुवाई में चल रहा है। इसी कड़ी में नगर के सुदामापूरी में नाले के ऊपर ओमप्रकाश पुत्र गौरीशंकर गुप्ता ने नाले के ऊपर टीनशेड लगाकर पक्का निर्माण कर लिया गया और नाला सफाई में अवरोध उत्पन्न करने लगा।

जिसे 22जून को पालिका ने नोटिस देकर 3 दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। परंतु उक्त व्यक्ति द्वारा नाले से अतिक्रमण न हटाने की दशा में पालिका प्रशासन ने प्रशासक की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से टीनशेड व पक्का निर्माण हटवाया गया है। साथ ही ओमप्रकाश गुप्ता के मकान के आगे निर्मित तीन अन्य लोगों को भी तीन दिवस में अतिक्रमण हटाने की नोटिस शुक्रवार को दी गई है।शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरी कार्यवाही के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। नगर पालिका प्रशासक डिप्टी कलेक्टर अवधेश निगम का कहना है कि नाला सफाई अभियान लगातार चलाया जाएगा। अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शिक्षक की ट्रक की चपेट में आकर हुई मौत : परिवार में कोहराम

सवालों के घेरे में पूरा तंत्र: दुष्कर्म पीड़िता के ‘परिजनों’ पर मुकदमा दर्ज, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

City News Uttar Pradesh

बांदा की “पथरी खदान में अवैध खनन” का नहीं थमा खेल: “डीएम को ताल ठोंक रहा है माफिया” !

City News Uttar Pradesh

जीएसटी में कटौती से भाजपा एवं व्यापारियों में बल्ले बल्ले: सपा नें कहा चुनावी तड़का

City News Uttar Pradesh

जुआ खेलते समय युवक को तमंचे से मारी गोली, घटना को अंजाम देकर फरार हुए हमलावर

City News Uttar Pradesh

गौरवशाली बुंदेलखंड बनाने के लिए करना होगा सभी को प्रयास: कुलपति …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़