26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
जीएसटी में कटौती से भाजपा एवं व्यापारियों में बल्ले बल्ले: सपा नें कहा चुनावी तड़का
उत्तर प्रदेश

जीएसटी में कटौती से भाजपा एवं व्यापारियों में बल्ले बल्ले: सपा नें कहा चुनावी तड़का

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कटौती का जिले के व्यापारिक संगठनों ने स्वागत किया है। उनका मानना है कि यह फैसला न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगा, बल्कि सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं को भी फायदा पहुंचाएगा।

जीएसटी में कटौती से भाजपा एवं व्यापारियों में बल्ले बल्ले: सपा नें कहा चुनावी तड़का

दूसरी ओर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रामकेश निषाद इसे प्रशंसनीय कदम बताते हैं वहीं सपा विधायक विशम्भर यादव इसे ‘चुनावी तड़का’ कहते हैं।

जीएसटी में कटौती से भाजपा एवं व्यापारियों में बल्ले बल्ले: सपा नें कहा चुनावी तड़का

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने कहा कि जीएसटी में कटौती का सबसे सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला है। इससे निर्यात और घरेलू बाजारों को लाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

जीएसटी में कटौती से भाजपा एवं व्यापारियों में बल्ले बल्ले: सपा नें कहा चुनावी तड़का

मेडिकल एशोसियेशन के प्रदेश महासचिव संतोष ओमर ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए इस फैसले को एक तोहफे के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि मेडिकल उपकरणों पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने से मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती होंगी।

जल शक्ति मंत्री रामकेश का प्रयास: सात करोड़ से साढा एवं अलोना नहरों का होगा पुनरुद्धार

प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कि यह फैसला न केवल घरेलू बाजारों को मजबूत करेगा, बल्कि भारत की वैश्विक स्थिति को भी मजबूत करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

जीएसटी में कटौती से भाजपा एवं व्यापारियों में बल्ले बल्ले: सपा नें कहा चुनावी तड़का

हालांकि, सपा विधायक विशम्भर यादव ने कहा कि जीएसटी में छूट के दायरे में और भी आवश्यक वस्तुएं लानी चाहिए थीं। उन्होंने इसे व्यापार जगत के लिए ‘चुनावी तड़का’ बताया और कहा कि इससे कोई ‘खास लाभ’ नहीं होने वाला।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विवाहिता को फेसबुक फ्रेंड बनाना महंगा पड़ा, इज्जत औऱ लाखों की नकदी जेवरात गंवाए

City News Uttar Pradesh

अधिवक्ता संघ का धमाका: तहसील बना ‘रिश्वतखोरी’ का सिंडिकेट, डीएम-एसपी पर उठी उंगलियां

मातृ मृत्यु दर को कम करने की एक और पहल : अब हर माह मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

खेलते समय पानी भरे टब में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत: परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

हैवानियत की हदें फिर हुई पार : एक मासूम के साथ हुआ दुराचार, आपबीती सुनने वालों की गुस्से से आंखें लाल

City News Uttar Pradesh

बांदा के गोधनी में दंगल, पूर्व विधायक दलजीत नें किया उदघाटन !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़