27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
खंगार महोत्सव में नेताओं की 'हुंकार': वीरता की 'विरासत' को किया नमन, इतिहास हुआ जीवंत
उत्तर प्रदेश

खंगार महोत्सव में नेताओं की ‘हुंकार’: वीरता की ‘विरासत’ को किया नमन, इतिहास हुआ जीवंत

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर के अलीगंज स्थित रामलीला मैदान शनिवार को “इतिहास, शौर्य और स्वाभिमान” की “जीवंत गाथा” का “साक्षी” बना, जब क्षत्रिय खंगार समाज द्वारा गढ़कुंडार नरेश, हिन्दू अधिपति, न्यायप्रिय एवं निपुण प्रशासक महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती के अवसर पर भव्य “खेतसिंह खंगार महोत्सव” का आयोजन किया गया। पूरा परिसर जयघोष, इतिहास की गूंज और वीरता के संदेश से गूंज उठा।

खंगार महोत्सव में नेताओं की 'हुंकार': वीरता की 'विरासत' को किया नमन, इतिहास हुआ जीवंत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद एवं विशिष्ट अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और ऐतिहासिक बना दिया।

खंगार महोत्सव में नेताओं की 'हुंकार': वीरता की 'विरासत' को किया नमन, इतिहास हुआ जीवंत

राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि महाराजा खेत सिंह खंगार केवल युद्धकला के प्रतीक नहीं थे, बल्कि वे न्यायपूर्ण शासन, जनकल्याण और धर्मरक्षा के अद्वितीय उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों का स्मरण समाज को आत्मगौरव देता है और आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा दिखाता है।

खंगार महोत्सव में नेताओं की 'हुंकार': वीरता की 'विरासत' को किया नमन, इतिहास हुआ जीवंत

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ओजस्वी संबोधन में कहा कि महाराजा खेत सिंह खंगार का जीवन बुंदेलखंड की आत्मा है जहां अन्याय के विरुद्ध तलवार उठी और जनता के सम्मान के लिए शासन चला।

खंगार महोत्सव में नेताओं की 'हुंकार': वीरता की 'विरासत' को किया नमन, इतिहास हुआ जीवंत

उन्होंने कहा कि समाज तब मजबूत होता है, जब वह अपने इतिहास और महापुरुषों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

खंगार महोत्सव में नेताओं की 'हुंकार': वीरता की 'विरासत' को किया नमन, इतिहास हुआ जीवंत

कार्यक्रम में विधायक नरैनी ओममणि वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष गुप्ता, बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू, विधायक ग्रामीण प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र सिंह शैलू सहित अन्य वक्ताओं ने भी महाराजा खेत सिंह खंगार के योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए समाज में एकता और संगठन पर बल दिया। समाज के अध्यक्ष कृष्णा सिंह खंगार नें सभी अतिथियों का सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ओवरलोड ट्रक पकड़ना परिवहन अधिकारी को पड़ा भारी: दबंगों ने किया हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने पंखे में साड़ी का फंदा डाल किया आत्महत्या

चंद्रावल की लहरों ने ‘छीन’ लिए ‘तीन चिराग’: एक साथ उठे दो सगे भाई-बहन के जनाजे

City News Uttar Pradesh Desk

एसपी अभिनंदन ने की बड़ी कार्यवाही : लापरवाही पर जनशिकायत प्रकोष्ठ के हेड कांस्टेबल समेत तीन कर्मी हुए निलंबित

डीएम नें सावन माह में धार्मिक व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के लिये किया रेड एलर्ट

City News Uttar Pradesh

संघ के समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें की सहभागिता: प्रांत प्रचारक नें दिया ज्ञान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़