City News Uttar Pradesh
जलशक्ति मंत्री रामकेश की चित्रकूट में समीक्षा: अधिकारियों में हड़कंप, नहर का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति मंत्री रामकेश की चित्रकूट में समीक्षा: अधिकारियों में हड़कंप, नहर का निरीक्षण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने सोमवार को मंडल के चित्रकूट जिले में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले की नहर, रजबहा और माइनर का ब्यौरा चेक किया। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अपने तैनाती स्थल पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। पयस्वनी नहर की सिल्ट सफाई का भी औचक निरीक्षण किया।

जलशक्ति मंत्री रामकेश की चित्रकूट में समीक्षा: अधिकारियों में हड़कंप, नहर का निरीक्षण
Review of Jal Shakti Minister Ramkesh in Chitrakoot: stir among officials, inspection of canal

समीक्षा बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री रामकेश ने कहा कि सरकार की मंशा टेल तक समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना है। खरीफ की फसल में पानी की उपलब्धता के आधार पर अलग- अलग रोस्टर जारी किए जाते हैं, लेकिन पानी की उपलब्धता टेल तक उसके हिसाब से नहीं हो पाती है। अधिकारी टेल भाग को गीला करके फीडिंग दिखा देते हैं, जबकि सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है।

जलशक्ति मंत्री रामकेश की चित्रकूट में समीक्षा: अधिकारियों में हड़कंप, नहर का निरीक्षण
Review of Jal Shakti Minister Ramkesh in Chitrakoot: stir among officials, inspection of canal

उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंताओ को निर्देश दिए कि हर हाल में टेल तक पानी निर्धारित समय के अंदर पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि नमामि गंगे, भूगर्भ जल व लघु सिंचाई की एक-एक योजना की नियमित मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने प्रजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं की प्रगति देखी।

जलशक्ति मंत्री रामकेश की चित्रकूट में समीक्षा: अधिकारियों में हड़कंप, नहर का निरीक्षण
Review of Jal Shakti Minister Ramkesh in Chitrakoot: stir among officials, inspection of canal

जिले में नहर, रजबाह, तैनात जेई, एई, सींच पर्यवेक्षक, सींचपाल और टेल भाग के एक किसान का मोबाइल नंबर समेत अधिकारियों से डाटा मांगा है। सिचाई मंत्री अंतिम छोर पर बैठे किसान से कभी भी संपर्क कर टेल तक पानी पहुंचने और पानी की उपलब्धता की जानकारी ले सकते हैं। जल शक्ति राज्य मंत्री राम केश निषाद नें पयस्वनी नहर की मौके पर जाकर सिल्ट सफाई का निरीक्षण किया। सिल्ट सफाई में कमियां पकड़ी। मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार सिल्ट सफाई के निर्देश दिये।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डकैत ददुआ के बेटे पर धोखाधड़ी का मुकदमा, वन विभाग ने चोरी से हाथी की बिक्री करने का लगाया आरोप …

City News Uttar Pradesh

चिकित्सा सेवायें बन गई हैं रेत का महल, बीमारियां खिल खिला रहीं, नहीं हैं अंकुश !

City News Uttar Pradesh

बलिया : गड्ढे में जहरीली गैस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, दूसरे मजदूर की हालत गंभीर

यात्री गण कृपया ध्यान दें : आरक्षित टिकट रद्द करने के लिये लागू हो गई विशेष सुविधा

City News Uttar Pradesh

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत, पटरी किनारे मिला शव, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुई पहचान

City News Uttar Pradesh

Banda : ट्रैक्टर से कुचल कर किशोर की मौत, ग्रामीणों नें लगाया जाम…

ब्रेकिंग न्यूज़