- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में सोमवार की देर शाम नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पिपरहरी गांव में नवविवाहिता सोनम (21) पत्नी रोहित नामदेव का शव साड़ी से छत के छल्ले में लटकता मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। मृतका की सास मिथलेश व ननद छोटी बिट्टी के अनुसार वह घर से मवेशी चराने गईं थीं। शाम को घर आईं।

अंदर गई, तो बहू को आवाज दी।कोई प्रतिक्रिया न होने पर दरवाजा बंद दरवाजे में धक्का दिया। दरवाजा खुल तो सोनम फंदे में लटकी दिखी। उन्होंने पलरा पेट्रोल पंप में कार्यरत अपने पुत्र रोहित नामदेव को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पति ने चौकी इंचार्ज खप्टिहा कलां ओमप्रकाश द्विवेदी व थानाध्यक्ष पैलानी कुलदीप तिवारी को सूचना दी। परिजनों ने सोनम के मायके छठी भंभौरी जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश को सूचना दी। मायके पक्ष से पैलानी पुलिस को फोन करके जानकारी दी गई।उनके आने पर शव उतारा गया। पंचनामा भर पोस्टमार्टम हुआ। जाने की बात कही।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
