- विनोद मिश्रा
बांदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि यूपी में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को 350 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता खुश है।वह यहां मीडिया से मुखातिब थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा से युवाओं को जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू किया गया है।युवाओं को आगे आकर विपक्षी साजिश को नाकाम करना होगा। योगी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है। उन्होने मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कर्म योगी बताया।

कहा भाजपा सरकार में आतंकवाद और गुंडा राज का खात्मा हुआ है। सपा और भाजपा को ब्राम्हण विरोधी करार दिया। कहा की भाजपा सरकार में जाति एवं जिला विशेष को नौकरी नहीं मिलती बल्कि सबका साथ सबका विकास होता है। उन्होने राममंदिर निर्माण शरू होने का श्रेय भाजपा को दिया। कहा भाजपा जो कहती है वह करती है।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को पहली बार बांदा आए। प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत हुआ। खुरहंड में युवा मोर्चा अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत हुआ। उनके स्वागत के लिये सदर विधायक प्रकाश दिवेदी की अभूत पूर्व व्यवस्था रही। मुख्यालय पहुंचनें पर भाजपा कार्यालय सभागार अभिनंदन किया गया।

पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान उन्होने सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, बूथ प्रभारियों,चुनाव संचालकों से कहा की बूथों पर ज्यादा जिम्मे दारी से कार्य हो। पदाधिकारियो को दिए गये कार्यों की समीक्षा भी की।

इस अवसर पर,भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुदित गुफ्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर दिवेदी, युवा नेता रजत सेठ, अनिरुद्ध त्रिपाठी दद्दा आदि बहुसंख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
