28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
शाही अंदाज़ में 'सजी' प्रिया की शादी: करवरिया परिवार का 'ऐतिहासिक' विवाहोत्सव बना चर्चा
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

शाही अंदाज़ में ‘सजी’ प्रिया की शादी: करवरिया परिवार का ‘ऐतिहासिक’ विवाहोत्सव बना चर्चा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट ने “इस सप्ताह” एक “ऐसा विवाहोत्सव” देखा, जिसने “भव्यता,परंपरा और आत्मीयता” के “नए मानक स्थापित” कर दिए।

शाही अंदाज़ में 'सजी' प्रिया की शादी: करवरिया परिवार का ऐतिहासिक विवाहोत्सव बना चर्चा

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परंपरा से जुड़े प्रतिष्ठित करवरिया परिवार में “प्रशांत करवरिया” ने अपनी “बहन प्रिया का विवाह” जिस अंदाज़ में संपन्न कराया, वह पूरे “चित्रकूट मंडल में चर्चा का विषय” बन गया है।

शाही अंदाज़ में 'सजी' प्रिया की शादी: करवरिया परिवार का ऐतिहासिक विवाहोत्सव बना चर्चा

प्रशांत करवरिया, स्वर्गीय गोपाल करवरिया के “पौत्र” हैं, जो नगर पालिका के कई बार चेयरमैन और राष्ट्रीय रामायण मेला के अध्यक्ष रहे। उनकी माता नीलम करवरिया पूर्व पालिका अध्यक्ष रहीं और पिता स्वर्गीय राजेश करवरिया राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष थे। माता-पिता के निधन के बाद प्रशांत ने यह दायित्व संभालते हुए सामाजिक, धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाया।

शाही अंदाज़ में 'सजी' प्रिया की शादी: करवरिया परिवार का ऐतिहासिक विवाहोत्सव बना चर्चा

विवाह 25 फरवरी को संपन्न हुआ, लेकिन बारात 23 फरवरी को ही चित्रकूट पहुंच गई। स्वागत ऐसा कि बाराती अभिभूत रह गए।

शाही अंदाज़ में 'सजी' प्रिया की शादी: करवरिया परिवार का ऐतिहासिक विवाहोत्सव बना चर्चा

राष्ट्रीय रामायण परिसर में चार दिनों तक मेंहदी, हल्दी, बरीक्षा, तिलक और अन्य पारंपरिक कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित हुये। हर रस्म में भारतीय संस्कृति की झलक थी।

शाही अंदाज़ में 'सजी' प्रिया की शादी: करवरिया परिवार का ऐतिहासिक विवाहोत्सव बना चर्चा

पूरा रामायण मेला परिसर दुल्हन की तरह सुसज्जित था। रोशनी, पुष्प सज्जा और पारंपरिक अलंकरण ने वातावरण को दिव्य बना दिया। जयमाला समारोह तो मानो मिथिला की झांकी बन गया। चारों दिन विविध व्यंजनों की भरमार रही।

शाही अंदाज़ में 'सजी' प्रिया की शादी: करवरिया परिवार का ऐतिहासिक विवाहोत्सव बना चर्चा

अतिथियों के स्वागत-सत्कार में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। बारातियों को चित्रकूट के प्रमुख धार्मिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया गया, जिससे यह विवाह केवल पारिवारिक आयोजन न रहकर सांस्कृतिक उत्सव बन गया।

शाही अंदाज़ में 'सजी' प्रिया की शादी: करवरिया परिवार का ऐतिहासिक विवाहोत्सव बना चर्चा

चित्रकूट के अखाड़ों के पीठाधीश्वर, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने समारोह में शिरकत की। आशीर्वाद और मंगलकामनाओं के बीच पूरा वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा।

शाही अंदाज़ में 'सजी' प्रिया की शादी: करवरिया परिवार का ऐतिहासिक विवाहोत्सव बना चर्चा

सबसे भावुक क्षण वह रहा जब कन्यादान की रस्म प्रशांत करवरिया ने स्वयं निभाई। भाई- बहन के स्नेह और जिम्मेदारी का यह दृश्य उपस्थित जनसमूह की आंखें नम कर गया।

शाही अंदाज़ में 'सजी' प्रिया की शादी: करवरिया परिवार का ऐतिहासिक विवाहोत्सव बना चर्चा

करवरिया परिवार का यह विवाह केवल भव्यता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समर्पण का जीवंत उदाहरण बन गया। आधुनिक युग में जहां विवाह अक्सर औपचारिकता और दिखावे तक सीमित रह जाते हैं, वहीं इस आयोजन ने आत्मीयता और सांस्कृतिक गरिमा की नई परिभाषा गढ़ दी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग ने आशा कार्यकत्रियां व संगिनियां को सम्मेलन में सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित …

डेंगू के प्रकोप से स्वास्थ विभाग में आई कमाई की बहार ? गजब का है यह हाल

दरिंदगी : 70 वर्षीय वृद्ध ने चार वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

पराली जलाने पर रोक के लिये होगी सेटेलाइट से निगरानी : होगा जुर्माना

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का ‘शंखनाद’ : स्नातक चुनाव हेतु दिया ‘जीत’ का मंत्र

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन द्वारा मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा, ई-लाटरी होगी चयन प्रक्रिया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़