31.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जुआ अड्डे पर पुलिस का "धावा": नकदी-बाइक संग पांच गिरफ्तार, पांच हुए फरार
उत्तर प्रदेश

जुआ अड्डे पर पुलिस का “धावा”: नकदी-बाइक संग पांच गिरफ्तार, पांच हुए फरार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जुआ माफिया पर पुलिस ने “जोरदार प्रहार” किया है। पिपरी क्षेत्र में चल रहे एक “जुआ अड्डे पर छापेमारी” कर पुलिस ने “जुए के खेल को बेनकाब” कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके से “भारी नकदी, मोटरसाइकिलें और ताश की गड्डियां” बरामद हुईं।

जुआ अड्डे पर पुलिस का "धावा": नकदी-बाइक संग पांच गिरफ्तार, पांच हुए फरार

कोतवाली देहात थाना की टीम गश्त पर थी तभी सूचना मिली कि ग्राम पिपरी पुलिया के आगे पिपरीहार में बड़े पैमाने पर हार-जीत की बाजी लगाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोग भाग निकले, लेकिन पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 52,400 रुपये नकद,सात मोटरसाइकिलें और ताश के पत्ते बरामद किए।

जुआ अड्डे पर पुलिस का "धावा": नकदी-बाइक संग पांच गिरफ्तार, पांच हुए फरार

गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन (ग्राम मवई), विनोद (सर्वोदय नगर), सर्वेश (बिजली खेड़ा), परवेज (खुटला) और अमित गुप्ता (इंदा नगर) हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रहमत, रामू, आशुतोष, नीरज और पिंटू मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस का दावा है कि इनकी पहचान कर ली गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ठंड नें कर दी बैटिंग तेज: दांत बज रहें हैं “किट -किट”

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह की नई पहल : बीडीओ अपने क्षेत्र के सचिव व प्रधानों से हर रोज करेंगे जूम मीटिंग

कांग्रेस ने वाल्मीकि जयंती को ‘जनजागरण’ का बनाया पर्व: लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का संकल्प

UP Coronavirus Cases : यूपी में अब कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 95.1 फीसद, सामने आए 3371 नए केस …

भाजपा की जिला बैठक में मोदी और योगी के कर्मयोग पर हुई चर्चा

महोबा : पांच वर्षीय मासूम की हत्या, कपड़े अस्त-व्यस्त देख कुकर्म का भी संदेह, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़