City News Uttar Pradesh
यूपी बोर्ड परीक्षा में मुन्ना भाई की सेंध, फतेहपुर में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े दो फर्जी परीक्षार्थी
उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड परीक्षा में मुन्ना भाई का साया, दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े दो फर्जी परीक्षार्थी

 

फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में भी मुन्ना भाई का साया पड़ गया है, हाईस्कूल में हिंदी की परीक्षा के पहले दिन और पहली पाली में दो मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। डीआईओएस ने दो परीक्षा केंद्रों पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। अब उनपर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
कोरोना काल के बाद पूरी तैयारी और कोविड प्रोटोकाल के साथ शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन ही मुन्ना भाई का साया नजर आया। अबतक यूपीएससी या मेडिकल की परीक्षाओं में मुन्ना भाइयों का बोल बाला रहता था लेकिन अब यूपी बोर्ड परीक्षा पर भी छाया पड़ गई है। यूपी के फतेहपुर में बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए हैं। सुबह पहली पाली में केंद्रों पर हिंदी की परीक्षा संपन्न कराई गई और तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। वहीं केंद्रों पर आंतरिक दल निरीक्षण करते रहे और सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। गुरुवार की सुबह परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में डीआइओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने दो केंद्रों में दो फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा है।

यूपी बोर्ड परीक्षा में मुन्ना भाई की सेंध, फतेहपुर में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े दो फर्जी परीक्षार्थी
Munna Bhai’s shadow in UP board exam, two fake candidates caught giving exam instead of others in Fatehpur

फतेहपुर के सरला देवी इंटर कालेज में हाइस्कूल की हिंदी की परीक्षा में बाबू सिंह होरीलाल के स्थान पर दूसरे को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। इसी तरह सचल दल ने छोटेलाल भानुमति इंटर कॉलेज थरियांव में अखिलेश पुत्र देवशरण की जगह पर दूसरे को परीक्षा देते पकड़ा है। डीआइओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों फर्जी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र में हेराफेरी करके परीक्षा देने आए थे। मिलान करने पर फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। दोनों आरोपितों को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। थरियांव थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंकित गुप्ता वॉकिंग ड्रेस में: नाला युद्धगति को दिया अल्टीमेटम

City News Uttar Pradesh

चुनाव में सभी मतदेय स्थलों को बनाया जाए माडल : आयुक्त दिनेश सिंह

City News Uttar Pradesh

जिला समन्वय निगरानी समिति की बैठक : विधायक प्रकाश ने विकास कार्यो पर दिया जोर…

City News Uttar Pradesh

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोटो ट्वीट कर कहा- शिष्टाचार भेंट

City News Uttar Pradesh

जिसके अपहरण और दुष्कर्म में जेल, अब आरोपी ने उसी लड़की से की शादी, अदालत ने किया दोष मुक्त

News : किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने शुरू किया अनशन…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़