– श्रीलंका के राष्ट्रपति और बौद्ध भिक्षु भी पहुंचेंगे
कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की एयर कनेक्टिविटी को नई उड़ान देंगे। वह भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर तैयार कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 20 को लोकार्पण करेंगे। इसके बाद इस एयरपोर्ट से नवंबर से नियमित उड़ान का संचालन होगा।

कुशीनगर एयरपोर्ट के रूप में उत्तर प्रदेश को तीसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिलेगा। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी। यहां से नेपाल, श्रीलंका, चीन, जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, सिंगापुर, वियतनाम तथा दक्षिण-पूर्वी एशिया के अन्य देशों के फ्लाइट्स का नियमित संचालन होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को देखते हुए बीते हफ्ते यहां आकर तैयारियों का जायजा लिया था। इस एयरपोर्ट के संचालन से पयर्टन को बढ़ावा मिलने के साथ ही बुद्ध सर्किट को भी गति मिलेगी। इस एयरपोर्ट के संचालित होने से आसपास के क्षेत्रों में भी काफी व्यवसाय बढ़ेगा।

केन्द्रीय उड्डयन सचिव राजीव बंसल ने रविवार को कुशीनगर का दौरा किया। उन्होंने बताया कि कुशीनगर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नियमित उड़ान नवंबर में शुरू हो जाएगी। देशी-विदेशी एयरलाइंस से नागर विमानन विभाग की वार्ता अंतिम दौर में चल रही है। अब तो केवल औपचारिकता शेष है। राजीव बंसल ने 20 को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम संबंधी तैयारियों का जायजा लेने आए थे।

उन्होंने बताया कि यहां से पहले घरेलू उड़ान शुरू होगी, उसके बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बारे में पहल की जाएगी। इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आइएलएस) के संबंध में सचिव ने बताया कि उड़ान के लिए यह कोई बाधा नहीं है। आइएलएस से भी उच्च तकनीक आ गई है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होते ही यह कार्य भी कर लिया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
