28.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में धनतेरस पर धन की बरसात: करीब एक अरब का कारोबार, बाजारों में बढ़ी रौनक
उत्तर प्रदेश

बांदा में धनतेरस पर धन की बरसात: करीब एक अरब का कारोबार, बाजारों में बढ़ी रौनक

धनतेरस और दीपावली पर्व की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || | विनोद कुमार मिश्रा ( वरिष्ठ पत्रकार ) डायरेक्टर-  सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ( विज्ञापन )

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। ‘शुभ मुहूर्त, उत्साह भरा माहौल और खरीदारी की दीवानगी’, धनतेरस के मौके पर बांदा का बाजार जगमगा उठा। दिनभर चली खरीदारी की इस रौनक ने जिले की अर्थव्यवस्था में जैसे नई जान भर दी।  चौक बाजार से लेकर गूलरनाका, महेश्वरी चौक, कैथी बाजार और छावनी रोड तक हर तरफ़ ग्राहकों की भीड़ इस बात का सबूत थी कि ‘धनतेरस पर धन की वर्षा’ सचमुच हो रही थी।

बांदा में धनतेरस पर धन की बरसात: करीब एक अरब का कारोबार, बाजारों में बढ़ी रौनक

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार करीब एक अरब रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखने लगी थी, पर दोपहर बाद तो जैसे सड़कों पर पैरों रखने की जगह नहीं बची।  लोग अपने बजट और परंपरा के मुताबिक़ झाड़ू, बर्तन, चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ, पूजा सामग्री, खील-बताशे, सजावटी सामान और मिठाइयाँ खरीदने में जुटे रहे।

बांदा में धनतेरस पर धन की बरसात: करीब एक अरब का कारोबार, बाजारों में बढ़ी रौनक

महिलाओं में झाड़ू और बर्तन खरीदने का जोश था, वहीं युवाओं में दोपहिया वाहनों की डिलीवरी को लेकर उत्साह चरम पर दिखा। कालूकुआं रोड के बाइक-कार शोरूम इस बार चमक उठे। दुकानों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। कई ग्राहकों ने पहले ही बाइक, स्कूटी और कार बुक कर रखी थी, जिन्हें वे शुभ मुहूर्त पर लेकर निकले।

बांदा में धनतेरस पर धन की बरसात: करीब एक अरब का कारोबार, बाजारों में बढ़ी रौनक

व्यापारियों के मुताबिक, ऑटोमोबाइल कारोबार में पिछले वर्ष की तुलना में 30% की बढ़ोत्तरी देखी गई है।सोने-चांदी की दुकानों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। बर्तन बाजार में भी रौनक का आलम कुछ कम नहीं था। थाली, गिलास, भगोना, डिनर सेट और कटोरियों की बिक्री उम्मीद से कहीं ज़्यादा रही। इस बार ग्राहकों की उत्साहपूर्ण भीड़ ने त्योहार को सचमुच ‘धन की वर्षा’ में बदल दिया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

धनतेरस और दीपावली पर्व की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh विज्ञापन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होटल में देह व्यापार : मालिक, मैनेजर व दलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज, छापा मारकर पकड़ी दो युवतियां

अधिवक्ताओं नें रैपुरा सूपा मंडी को महोबा से संबद्धता की उठाई मांग: दिया ज्ञापन

Banda : कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, भारी पुलिस बल रहा तैनात …

इन्द्र देवता नहीं हैं अति मेहरबान : बांदा में अब तक रूठा आसमां

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल का पैथोलॉजी सेंटर: क्षमता से चार गुना ज्यादा झेल रहा है बोझ

Banda- कृषि बिल के विरोध में इंसाफ सेना ने प्रदर्शन कर मांगा इंसाफ…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़