City News Uttar Pradesh
अधिवक्ताओं नें रैपुरा सूपा मंडी को महोबा से संबद्धता की उठाई मांग: दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

अधिवक्ताओं नें रैपुरा सूपा मंडी को महोबा से संबद्धता की उठाई मांग: दिया ज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

महोबा। रैपुरा सूपा सरकारी गल्ला मंडी चरखारी को गल्ला मंडी महोबा से संबद्ध किये जानें की अधिवक्ताओं नें मांग की है। इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में कहा गया है की रैपुरा सूपा गल्ला मंडी जो तहसील चरखारी मंडी समिति के अंडर में है वह व्यापारिक दृष्टिकोण से कामयाब नहीं है। चरखारी में छोटे व्यापारी होने के कारण खरीद शुरू नही हो पा रही। मंडी आज भी बंद है। ज्ञापन में दिये सुझाव में कहा गया है की जिला मुख्यालय महोबा में बाईपास में कृषि मंडी है। यहां बड़े व्यापारी है। जिले के साथ साथ पड़ोसी जिले के किसानों का अनाज बिकने आता है। अक्सर जाम ही लगा रहता है। टीन शेड की जगह रोडों पर तुलाई होती है। बारिश में भीगने से किसानो की जिंस की भारी बर्बादी भी होती है। आवक के हिसाब से महोबा गल्ला मंडी छोटी साबित होती है।

अधिवक्ताओं नें रैपुरा सूपा मंडी को महोबा से संबद्धता की उठाई मांग: दिया ज्ञापन

महोबा के व्यापारी चरखारी के अंडर में रैपुरा – सूपा में स्थित मंडी में व्यापार कर नही सकते। उसके लिए अलग से लाइसेंस चरखारी मंडी समिति से लेनें की अनिवार्यता है। उसको समाप्त करने का आदेश पारित किया जाए। इसके साथ ही आबादी से दूरी के कारण बैंक की शाखा व सुरक्षा हेतु चौकी का होना अनिवार्य है।जो सबसे बड़ी व्यवहारिक समस्या है। जिस कारण रैपुरा विशाल मंडी में खरीद चालू नही हो पा रही है। रैपुरा – सूपा कृषि मंडी अघोषित डमी कृषि मंडी बन चुकी है। इसके चालू होने से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा जाम के झाम से निजात मिलेगी। किसानों का मॉल जल्द तुलेगा। भीगने से बचेगा। रेट अच्छा नही है तो गोदामों में रखने की व्यवस्था है। वेयरहाउस जैसे भारी भारी गोदाम है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है की यदि समय रहते रैपुरा – सूपा विशिष्ठ मंडी पूर्ण रूप से संचालित नहीं हुई तो खंडहर हो जायेगी। इससे शासन को करोड़ों रुपए का नुकसान होगा। मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है इससे व्यापार बढ़ेगा अपत्यक्ष रोजगारो का सृजन होगा। सरकार का राजस्व बढ़ेगा। इस संदर्भ में तत्काल निर्णय लेने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान अधिवक्ता चंद्रशेखर स्वर्णकार पूर्व महामंत्री डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन अधिवक्ता भारत विशाल शुक्ल, राजकिशोर तिवारी पूर्व अध्यक्ष के अलावा नरोत्तम पाल अनिल शर्मा एड, सज्जन द्विवेदी,कामता प्रसाद विश्वकर्मा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेडिकल कालेज में डाक्टरों नें फिर की हड़ताल: चिकत्सीय सेवायें हुई बाधित

भाजपा नेताओं एवं अधिकारियों में मोबाइल प्राइवेसी का शौक ? फरियादी जनता परेशान !

City News Uttar Pradesh

बुंदेली अमृत के सेवन से शरीर पुष्ट एंव निरोगी बनें : डाक्टर मोहन मिश्रा !

City News Uttar Pradesh

जल संस्थान लापरवाह: पानी का मंडराया संकट, केन नदी ‘सिकुड़ी’

Banda- प्राथमिकता के साथ कराया जाए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश चुनावी स्टार प्रचारक के रोल में : हमीरपुर एवं बांदा लोकसभा में गर्मा दिया चुनाव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़