28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
लोहरा में रुद्राभिषेक एवं मानस प्रवचन की शिवरात्रि पर रही धूम
उत्तर प्रदेश

लोहरा में रुद्राभिषेक एवं मानस प्रवचन की शिवरात्रि पर रही धूम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बडोखर ब्लाक के ग्राम लोहरा में शिवरात्रि पर्व पर महारुद्राभिषेक व श्रीरामचरितमानस कथा का आयोजन हुआ जिसमें मानस मर्मज्ञ उमेश चंद्र शुक्ल, उमेश इन्दौर, भगवती प्रसाद मिश्र बांदा, रामदत्त पान्डेय हमीरपुर, चन्द्र भूषण त्रिपाठी नन्ना छतरपुर ने राम चरित मानस के अनेकों प्रसंगों को नये अर्थों में हर मानव के लिए उपयोगी बताया। प्रतिदिन कम से कम तीन दोहो को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

लोहरा में रुद्राभिषेक एवं मानस प्रवचन की शिवरात्रि पर रही धूम
Rudrabhishek and Manas discourse in Lohra celebrated Shivratri

सुबह भगवान भोलेनाथ की एक हजार बर्ष पुरानी शिवलिंगों का बड़े ही विधि विधान से रुद्राभिषेक कई विद्वानों पुरोहितों द्वारा कराया गया। आज के इस महारुद्राभिषेक के विशेष यजमान अनय शर्मा पनाती स्व०रामरतन शर्मा व स्व० सुनीता देवी शर्मा थे !

लोहरा में रुद्राभिषेक एवं मानस प्रवचन की शिवरात्रि पर रही धूम
Rudrabhishek and Manas discourse in Lohra celebrated Shivratri

इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश अवधेश नारायण द्विवेदी, अशोक त्रिपाठी जीतू, इंजीनियर अरविन्द शर्मा एवं अरुण शर्मा, शासकीय अधिवक्ता रोहन सिन्हा, निखिल सक्सेना, नीरज त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, जीएसटी व आयकर अधिवक्ता आशुतोष त्रिपाठी ,पूर्व प्राचार्य रामेश्वर, पूर्व प्रधान अंगद मिश्रा, प्रधान सुरेश रमाकांत त्रिपाठी आदि थे। संचालन राजकुमार त्रिपाठी ने किया ! उल्लेखनीय है कि यह आयोजन विगत पंद्रह वर्षों से शिवरात्रि पर्व पर निरंतर चल रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास: शोर मचाने पर आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में विकास कार्यों की ‘ढोल में पोल’ : मंत्री नंदी ने ‘समीक्षा बैठक’ में लगाई ‘फटकार’ !

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का किसानों के लिए बड़ा एलान : घरेलू बिजली बिल और ट्यूबवेल के बिल में म‍िलेगी 50 फीसदी की छूट

एसपी के सामने बोली युवती : सिपाही ने दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, सिपाही हुआ निलंबित …

City News Uttar Pradesh

मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च

खनिज अधिकारी का ‘पथरी बालू खदान’ पर ‘तगड़ा एक्शन’: ठोका 3.93 करोड़ का जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़