22 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
केन और यमुना की बाढ़ में लगा ब्रेक, जलस्तर घटने का सिलसिला जारी
उत्तर प्रदेश

केन और यमुना की बाढ़ में लगा ब्रेक, जलस्तर घटने का सिलसिला जारी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केन और यमुना की बाढ़ में लगातार कमी आ रही है। नदियों के जलस्तर घटने का सिलसिला बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दोनों नदियाें का जलस्तर सुस्त रफ्तार से घट रहा है। 24 घंटे में केन 32 सेंटीमीटर और यमुना 6 सेंटीमीटर घटी है। हालांकि अभी भी दर्जनों गांवों में पानी भरा हुआ है। उधर, गंगऊ बांध के डिस्चार्ज में भी काफी कमी आई है। यह घटकर 47470 क्यूसिक पर आ गया। मंगलवार को यहां 79670 पानी डिस्चार्ज हो रहा था।


केंद्रीय जल आयोग (बाढ़ एवं पूर्वानुमान विभाग) के मुताबिक बांदा में केन नदी 102.19 मीटर पैमाने पर बह रही थी। चिल्ला घाट में यमुना 101.05 मीटर पर रही। दोनों नदियों में क्रमश: 32 व 6 सेंटीमीटर की कमी आई है। गंगऊ बांध के अवर अभियंता वेद प्रकाश ने बताया कि बुधवार की शाम गंगऊ का जलस्तर 735.5 फिट पर था। डिस्चार्ज घटकर 32200 क्यूसिक हो गया है। बताया कि जलस्तर में लगातार कमी आ रही है।

केन और यमुना की बाढ़ में लगा ब्रेक, जलस्तर घटने का सिलसिला जारी
उधर, बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में प्रशासन और राजनीतिक दलों द्वारा राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। बुधवार को तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव सहित अशोक सिंह गौर, विद्या सागर तिवारी, अशोक श्रीवास आदि ने नाव से बाढ़ पीड़ित गांव में जाकर सामग्री बांटी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह गौर ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में लोगों को मदद का भरोसा दिलाया।


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बांदा यूनिट ने अवकाश के दिनों में कराए गए कार्यों के एवज में उपार्जित/अर्जित अवकाश दिए जाने की मांग की है। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को दिए ज्ञापन में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव के आदेशों का हवाला देते हुए कहा है कि कलेंडर वर्ष 2019 के बाद से एक कलेंडर वर्ष बीत चुका है।


इसमें उपार्जित अवकाश मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कराएं जाएं और वर्ष 2020-21 में अवकाश/ग्रीष्म अवकाश में शिक्षकों द्वारा कोविड कंट्रोल रूम में की गई ड्यूटी के एवज में उपार्जित अवकाश स्वीकृत किया जाए। ज्ञापन देने वालों में महासंघ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पटेल, महामंत्री पंकज सिंह, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष विद्याभूषण पटेल आदि शामिल रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवक नें मित्र को वीडियो कॉल कर होटल में लगा ली फांसी: पुलिस जांच में जुटी

Banda : अवैध बालू खनन करनें वाले भर रहे छुप-छुप आहें, दो गिरफ्तार…

पौध रोपण में जियो टैगिंग को दिखाया ठेंगा: सख्त निर्देश हुये दरकिनार !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की अपर मुख्य सचिव ने देखी प्रगति, नए साल से पहले फर्राटा भरने की तैयारी

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी विधान सभा : सर्वे में भाजपा से टिकट के लिये दलजीत भारी ! ब्रजेश चिंतित ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : मिशन शक्ति के तहत, बालिकाओं और महिलाओं को किया गया जागरूक …

ब्रेकिंग न्यूज़