City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : अवैध बालू खनन करनें वाले भर रहे छुप-छुप आहें, दो गिरफ्तार…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अवैध रूप से मौरंग का खनन करने वालों पर पुलिस महकमे की नजरें टेढ़ी हो गई हैं और वह भयभीत हो छुप-छुप कर आहें भर रहें हैं। अवैध खनन व परिवहन में गैंगस्टर के दो आरोपितों को नरैनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इनकी अवैध संपत्ति भी जब्त होगी।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने अवैध कारोबार पर लगाम के सख्त निर्देश दिए हैं। गैंग बनाकर अवैध रूप से मौरंग का खनन और परिवहन में संलिप्तता लोगों की पहचान के लिए अभियान चल रहा है। दो दिन पहले ही शहर कोतवाली व मटौंध थाना पुलिस ने काले कारोबार में लगे पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। नदियों का सीना छलनी करने के साथ अवैध खनन में टीलों तक को समतल कर दिया जाता है। इसी कड़ी में नरैनी कोतवाल इंद्रदेव को सूचना मिली कि नसैनी में अवैध खनन किया जा रहा है। जिसके बाद मुकेश यादव व अखिलेश पांडेय के साथ घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर के आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही थी। कोतवाल इंद्रदेव ने बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के शेखरपुर मुरवा निवासी साकिर और नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरटा निवासी श्याम शिवहरे को गिरफ्तार किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप ने बताया कि दोनों गैंगस्टर के आरोपित हैं। गिरोहबंद अधिनियम व समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्ति की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इनके सहयोगियों का पता लगाया जा रहा है। कुछ मोबाइल नंबर सर्विलांस पर भी लिए गए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी बोले, जन आकांक्षाओं को साकार करने वाला है सरकार का बजट

बांदा: सुशासन दिवस पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के भाषण नें किसानों में किया कमाल

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति गिरफ्तार : पत्नी पर कार चढ़ाकर हत्या करने का किया था प्रयास, नशे में करता था मारपीट

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: 22 जनवरी को प्रदेश में नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, शराब बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

मरौली खदान खंड छह में ‘प्रशासन की मिलीभगत’ से ‘बालू’ का अवैध खनन ? सपा मुखिया के करीबी का ‘बज’ रहा ‘डंका’ ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में दरोगा को गोली मारने की धमकी: तीन पर मुकदमा हुआ दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़