- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से रविवार फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहने से सुबह-शाम की ठंड बनी रहेगी।

फरवरी का तीसरा सप्ताह शुरू होने के बाद अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले पांच दिनों में तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। जबकि, न्यूनतम तापमान में भी तीन से सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। रविवार को अधिकतम पारा 26.7 और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में भी दिन का तापमान बढ़ेगा, जो कि अगले सप्ताह तक 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मगर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते वहां से आने वालीं उत्तर-पश्चिमी हवाएं खासकर सुबह और शाम को ठंड का अहसास कराती रहेंगी। ऐसा फरवरी के अंत तक रहेगा। दिन में तेज धूप खिली होने से सर्द हवाओं का असर बहुत अधिक नहीं रहेगा। ऐसे में स्वेटर पहनने पर भी गर्मी का अहसास हो सकता है। मगर सूरज ढहते ही रात में गर्म कपड़े पहनने पड़ सकते हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
