City News Uttar Pradesh
बांध हुये लबालब से ओवर : केन और यमुना का जलस्तर भी हिलोरें लेकर इतराया
उत्तर प्रदेश

बांध हुये लबालब से ओवर : केन और यमुना का जलस्तर भी हिलोरें लेकर इतराया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एमपी की घाटियों मेंथम -थम कर हो रही बरसात से गंगऊ व बरियारपुर बांध लबालब होकर उफना रहें हैं। गंगऊ से व बरियापुर से केन नदी में एक-एक फीट मोटी जलधारा डिस्चार्ज हो रही है। इससे केन नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। उधर, यमुना नदी का जल स्तर में भी तेजी उछाल है।

बांध हुये लबालब से ओवर : केन और यमुना का जलस्तर भी हिलोरें लेकर इतराया
Over dam overflowing: The water level of Ken and Yamuna also flinched

केन व यमुना नदी के जल स्तर पर नजर रखने के लिए राजस्व विभाग की टीम को लगाया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांधों के पास डेरा जमा दिया है। जिला प्रशासन को प्रत्येक एक घंटे में बांधों के जल स्तर की सूचना दी जा रही है। मध्य प्रदेश की घाटियों में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर झमाझम बारिश हो रही है। गंगऊ के बाद अब बरियारपुर बांध भी उफना गया है। गंगऊ बांध की क्रस्टवाल के ऊपर से 1.20 फीट मोटी जलधारा से 8096 पानी केन नदी में गिर रहा है।

बांध हुये लबालब से ओवर : केन और यमुना का जलस्तर भी हिलोरें लेकर इतराया
Over dam overflowing: The water level of Ken and Yamuna also flinched

इससे उफनाए बरियारपुर बांध का जलस्तर लगभग 10 फीट बढ़ गया है। बरियारपुर की क्रस्टवाल से 1.23 फीट मोटी जलधारा से 4550 क्यूसिक पानी केन नदी में गिर रही है। बांधों का जल स्तर बढऩे से सिंचाई विभाग केन मुख्य नहर में 1730, अतर्रा शाखा में 1100 क्यूसेक, बांदा शाखा में 244 क्यूसिक, औगासी पंप नहर 135 क्यूसेक व चिल्ली पंप नहर को 120 क्यूसेक पानी से नहरे चला रहा है। ताकि केन नदी पर क्रस्टवाल से गिर रहे पानी का ज्यादा प्रभाव न पड़े। लगातार बारिश होने से बांध उफनाने लगे हैं, ऐसे में केन नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ने लगा है। नदी की चट्टाने पानी में गुम हो गई हैं।

केन नदी के जलस्तर पर नजर रखने के लिए राजस्व विभाग को लगाया है। सिंचाई विभाग के अफसर गंगऊ व बरियारपुर बांध पहुंच गए हैं। प्रत्येक एक घंटे में जल स्तर की रिपोर्ट प्रशासन को दे रहे हैं। ताकि केन का जलस्तर बढऩे पर समय रहते तटवर्ती इलाकों पर बचाव के उपाय किए जा सकें। उधर, यमुना नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। चिल्लाघाट पर लेखपालों की टीम निगरानी को लगाई गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लूटकांड के तीन लुटरे मुठभेड़ में गिरफ्तार: दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, एक आरोपी अभी भी फरार

City News Uttar Pradesh

एसडीएम की ‘डील’: 42 हजार दो और ट्रक लो, खुली पोल ‘मचा हड़कंप’ ?

गोदाम हाउस फुल, दस दिन से एफसीआई केंद्र पर खरीद बंद

City News Uttar Pradesh

बालू से ओवर लोड़ ट्रक नें बाईक में मारी टक्कर : एक घायल दूसरा यमलोक सिधारा

चुनाव बाद घर-घर लगेंगे साढ़े तीन लाख 4जी स्मार्ट मीटर: बिजली चोरी पर लगेगा अंकुश

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: “जी राम जी कानून” से गांवों में बदलेगी तस्वीर, बनेगा ‘विकसित भारत’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़