- विनोद मिश्रा
बांदा । एक और तो पंचायत चुनाव औऱ दूसरी ओर किसान आंदोलन से चिंतित सरकार कृषि विश्वविद्यालय में 20 फरवरी से सात राज्यों का किसान मेला शुरू कर रही है। लक्ष्य होगा सरकार को किसान हितैषी बताना।पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय कृषि मंत्री के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी क्रम में अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में हेलीपैड व रूट का निरीक्षण किया। संभावना है कि मुख्यमंत्री बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का भी निरीक्षण कर सकते हैं, इसे देखते हुए डीएम लोनिवि के अधिकारियों के साथ जायजा लेने पहुंचे।

कृषि विवि में उत्तर क्षेत्रीय किसान मेले में सात राज्यों के किसान व कृषि से जुड़े अधिकारी व विशेषज्ञ भाग लेंगे। उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। इनके भी बांदा आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कुलपति डॉ.यूएस गौतम के साथ जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने हेलीपैड व संबंधित प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया। तैयारियों को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ.बीके गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी तीन दिवसीय मेले में भाग लेंगे। इधर, मुख्यमंत्री के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का संभावित निरीक्षण किए जाने के मद्देनजर जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार व टीम के साथ निर्माण स्थल का जायजा लिया। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव बघेल भी मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
