25.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बांदा मंडल की हाई सिक्योरिटी जेल से फरार हुआ कैदी, मुख़्तार अंसारी भी यहीं बन्द, सुरक्षा के इंतजामों को लेकर उठे सवाल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार से फरार हुआ कैदी विजय आरख इसी साल फरवरी में जेल लाया गया था। रविवार शाम करीब 7.30 बजे वह फरार होने में कामयाब हो गया।

बांदा की हाई सिक्योरिटी जेल से कैदी के फरार होने से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल इसी जेल में माफिया मुख्तार के होने से भारी सुरक्षा व्यवस्था के दावे किये जा रहे थे । इतनी सुरक्षा होने के बाद भी आखिर जेल से रविवार को कैदी कैसे फरार हो गया ?यह सवाल लगातार उठ रहा है।मुख्तार अंसारी को जेल में बंद किए जाने के बाद दावा किया जा रहा था कि यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। पुलिस का कहना था कि हाई सिक्योरिटी की वजह से परिंदा भी जेल में पर नहीं मार सकता। अब कैदी के फरार होने के बाद पुलिस की काफी फजीहत हो रही है।


बांदा मंडल कारागार से फरार हुआ कैदी विजय आरख इसी साल फरवरी में जेल लाया गया था। खबर के मुताबिक रविवार शाम करीब 7.30 बजे वह जेल से फरार होने में कामयाब हो गया। इस खबर के बाद जेल में हड़कंप मच गया।आनन फानन में जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैदियों की गिनती की गई।


कैदी के गायब होने की जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी राकेश सिंह ने कहा कि बांदा जेल से एक कैदी गायब है। उसका नाम विजय आखर है। वह बांदा के ही बरसड़ा बुजुर्ग गांव का रहने वाला है।उन्होंने बताया कि लूट और डकैती के जुर्म में 16 फरवरी को उसे जेल में बंद किया गया था। गायब कैदी को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।


बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद जब कैदियों की गिनती की गई तो विजय गायब था।खाना खाने के बाद वह पानी पीने गया था, जिसके बाद वह गायब हो गया। उसे बैरक नंबर 4 बी में रखा गया था। जेल के अधिकारियों का कहना है कि वह जेल में ही कहीं छिपा हो सकता है। उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है। तीन घंटे तक सर्च करनेके बाद उसका कुछ भी पता नहीं चल सका।आगे की कार्रवाई की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा नेताओं एवं अधिकारियों में मोबाइल प्राइवेसी का शौक ? फरियादी जनता परेशान !

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह के निर्देश : पोषण की गुणवत्ता में करें सुधार …

बांदा में युवती के ‘लापता’ होने का मामला : दामाद पर लगा आरोप, मामला दर्ज

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराईं: मरीजों की बढ़ीं मुश्किलें, अस्पताल में डॉक्टरों का “टोटा”

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दो गाड़ियां भिड़ी, तीन की मौत आठ गंभीर

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाने में फंसे कृषि राज्य मंत्री, मीडिया नें छुड़ाये छक्के ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़