29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

गावों की सफाई में लापरवाही : 17 पर कार्यवाई, पांच निलंबित …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रोस्टर के हिसाब से चलाए जा रहे सफाई कार्य में लापरवाही के आरोपों पर 17 सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की है। इनमें पांच को निलंबित करते हुए एक दर्जन सफाई कर्मियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।


कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर पंचायतीराज विभाग द्वारा सफाई कर्मियों की न्याय पंचायतवार टोली बनाकर रोस्टर के माध्यम से एक-एक गांव में वृहद, साफ सफाई, सैनिटाइजेशन एवं फागिग का कार्य कराये जाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने समस्त सफाई कर्मियों व सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया।

जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत जारी विकास खण्ड बडोखरखुर्द, बंहिगा विकास खंड तिदवारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनुपस्थित पाये गये सफाई कर्मियों के वेतन रोकने के आदेश दिये गये। उन्होने सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि कोई भी कर्मचारी रोस्टर के अनुसार यदि अनुपस्थित पाया गया तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट व सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) की निरीक्षण आख्या के आधार पर विकास खंड बडोखरखुर्द की ग्राम पंचायत जौरही की सफाई कर्मी अरूणा देवी, ग्राम पंचायत सैमरा के सफाई कर्मी विजय मजुंवाक को निलंबित किया गया। इसी प्रकार तिदवारी विकास खंड की ग्राम पंचायत पैलानी के सफाई कर्मी कमलेश कुमार, ग्राम पंचायत पिपरहरी के सफाई कर्मी अशोक कुमार तथा ग्राम पंचायत अमलोर के सफाई कर्मी प्रेमशंकर को उपजिलाधिकारी पैलानी की आख्या पर निलंबित किया गया।

उक्त के अतिरिक्त रोस्टर के अनुसार कार्य न करने तथा अनुपस्थित रहने के कारण विकास खंड बडोखरखुर्द की ग्राम पंचायत जौरही के सफाई कर्मी परशुराम, ग्राम पंचायत बिलबई के सफाई कर्मी मकसूद हुसैन, ग्राम पंचायत हथौडा के सफाई कर्मी गुडिया, ग्राम पंचायत महोखर के सफाई कर्मी ब्रजेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार व राजेन्द्र कुमार का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोका गया। इसी प्रकार बबेरू की ग्राम पंचायत बडागांव के सफाई कर्मी प्रेमचन्द्र, ग्राम पंचायत पडरी के सफाई कर्मी राजाभइया, ग्राम पंचायत साडा के सफाई कर्मी श्रवण कुमार, ग्राम पंचायत भदवारी के सफाई कर्मी रामबहोरी ग्राम पंचायत अलिहा के सफाई कर्मी शिवमोहन, ग्राम पंचायत जमवारा के सफाई कर्मी दिनेश कुमार का भी कार्यो में लापरवाही व अनुपस्थित रहने के कारण अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेश जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पाण्डेय द्वारा दिये गये।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पत्रकारिता दिवस : गिरते पत्रकार और गिरता स्तर चिंतनीय

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : सदस्यता अभियान की मच चुकी है धूम

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें गांवों कस्बों में लगाई चौपालें : सुनी जन समस्यायें

News- नशीला पदार्थ खिलाकर चलती बस में महिला से गैंगरेप की वारदात, फिर सड़क में फेंका….

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग ‘सपा में एंट्री’: अखिलेश की मौजूदगी में ‘लूट’ ली ‘महफिल’

City News Uttar Pradesh

यूपी में 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को सीएम योगी की सौगात, बढ़ी दर के साथ महंगाई भत्ता देने को दी मंजूरी …

ब्रेकिंग न्यूज़