27.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

खून से लिखा पत्र : बुंदेलखंड राज्य बनाओ, जंगल करो मत नष्ट …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हीरा नहीं हरियाली चाहिए, बुंदेलखंड की खुशहाली चाहिए। बुंदेलखंड राज्य और बकस्वाह जंगल बचाने आदि की मांग लेकर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री तथा यूपी-एमपी सीएम को संबोधित पत्र खून से लिखकर भेजे हैं। समिति प्रमुख डालचंद्र मिश्र के नेतृत्व में सदस्यों ने बबेरू के औगासी रोड स्थित गांधी पार्क में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।


बुंदेलखंड के लिए 17 वीं बार पीएम और सीएम को संबोधित को खून से लिखा मांग पत्र भेजा। मुख्य मांग बुंदेलखंड राज्य के अलावा बकस्वाह जंगल को बचाने की रही। कहा कि एक तरफ सरकार ऑक्सीजन प्लांट लगवा रही है और दूसरी तरफ हीरा के लिए हजारों साल पुराने बुंदेलखंड के बकस्वाह जंगल को खत्म कराने में आमादा है। बकस्वाह जंगल काटे जाने का पूरे देश में विरोध हो रहा है।


सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर हुई है। इस पर पहली जुलाई को सुनवाई है। प्रभारी अमित यादव ने बताया कि बांदा के अलावा छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर व चित्रकूट आदि जिलों में पर्यावरण प्रेमी अपने खून से खत लिख रहे हैं। शैलेंद्र जौहरी ने कहा कि पेड़ ही असली हीरा है। इस मौके पर शाश्वत पांडेय, शुभम कश्यप, प्रदीप मिश्रा, देवानंद, साजन तिवारी, पप्पू गुप्ता, राकेश पटेल आदि ने भी खत लिखने के लिए खून दिया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नसीमुद्दीन बने अखिलेश के ‘पारस मणि’: ‘पीडीए’ को दें रहे चमक, भाजपा में खौफ !

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी के इन 5 अफसरों ने खूब बटोरी सुर्खि‍यां: साहसिक निर्णयों से कानून व्यवस्था में बनाए नए रिकॉर्ड

City News Uttar Pradesh

बांदा नगर पालिका अनुसूचित जाति के लिये होगी आरक्षित ? गुलाबी सुगबुगाहट से बेचैनी !

City News Uttar Pradesh

नवरात्र महोत्सव की गूंज: मंदिरों-पंडालों में उमड़ा जनसैलाब, अव्यवस्था ने बिगाड़ा माहौल

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : नाबालिक युवती को सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

भाजपा का सामाजिक न्याय पखवारा शुरू : अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण !

ब्रेकिंग न्यूज़