City News Uttar Pradesh
बांदा में बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

युवक को बंधक बनाकर की मारपीट, खिलाया जहर : तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। युवक को रास्ते से पकड़ कर एक मकान में ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट की। उसके बाद उसे जहर खिला दिया। कोतवाली में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा राजीव नगर बांसपोखरी निवासी पंकज ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 13 सितंबर की शाम छह बजे दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। तभी नहर पट्टी पुलिया के पास कुछ लोग उसे पकड़ कर कस्बे के करतल रोड सुभाष नगर में स्थित एक मकान में ले गए।

युवक को बंधक बनाकर की मारपीट, खिलाया जहर : तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
Youth held hostage, beaten and fed poison: Report filed against three accused

वहां गांव का एक युवक पहले ही मौजूद था। तीनों व्यक्तियों ने मिलकर कमरे के अंदर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए जहर खिला दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा के लिए रेफर कर दिया गया था। उधर, ग्रामीणों के मुताबिक इस घटना को प्रेम प्रसंग की घटना बताया गया था। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सूरज, शिवेंद्र, गंगाराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभासदों को चेताया: जन सेवा में नहीं चलेगी लापरवाही, टीमों को सौंपी जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश को आया गुस्सा : बिजली विभाग में हड़कंप …

यूपी के दो और जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील, अब 67 जिलों को पाबंदियों से राहत …

City News Uttar Pradesh

पति को बचाने के लिए 30 फीट गहरे कुएं में उतर गई पत्नी: कड़ी मसक्कत के बाद दोनों को निकला गया बाहर

City News Uttar Pradesh

पुरानी पेंशन के लिये शिक्षक भरेंगे हुंकार : बैठक कर मांगों के निराकरण को दी धार

20 दिन से लापता किशोरी की सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, ऑनर किलिंग का संदेह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़