City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – ठंड लगने से किसान खेत में अकड़ा, मौत…

– देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में हुई घटना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव में खेतों पर गए किसान को ठंड ने अपनी आगोश में ले लिया। किसान खेत में ही अकड़कर गिर गया। परिवार के लोग उसे घर लाए और उसका उपचार किया। लेकिन हालत में सुधार न होेन पर किसान को अस्पताल ले गए, वहां पर किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है।


पचनेही गांव निवासी रामकिशोर (62) पुत्र जगदेव सिंह 32 बीघे का काश्तकार था। रविवार को भोर में किसान अपने खेत गया हुआ था। वहां पर किसान ठंड की चपेट में आ गया और अकड़कर खेतों में ही गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो किसान को उठाया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग किसान को घर ले आए। उसका घरेलू उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां पर उपचार दौरान किसान की मौत हो गई। मृतक के पुत्र सुरेश ने बताया कि पिछले वर्ष उसके पिता ने आयावर्त बैंक शाखा पचनेही से पांच लाख रुपया केसीसी के जरिए कर्ज लिया था। तकरीबन ढाई लाख रुपया साहूकारों का था। एक पखवारे से उसके पिता कर्ज की भरपाई को लेकर परेशान थे। खेत की देखरेख करने गए पिता को ठंड ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों को मिल रहा है जमकर दान : जल्दी से अपना कर लें कल्याण

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : आईपीएस अफसर मुकुल गोयल यूपी के बने नए डीजीपी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी हरी झंडी …

एमएलसी जितेंद्र के ‘प्रयास’ से ‘खनिज यूनिवर्सिटी’ की होगी स्थापना: महोबा ‘विकास’ का बनेगा ‘हब’

City News Uttar Pradesh

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर देश भक्ति का उमड़ा हुलास

रानी लक्ष्मी बाई की ‘राखी और पाती’ पर ‘अंग्रेजों से लोहा’ लेने पहुंच गया था ‘बांदा का नवाब’, दिलचस्प है कहानी !

City News Uttar Pradesh Desk

केन औऱ यमुना नें की गर्जना: गंगऊ बांध नें भरा उत्तसाह, तबाही का बजा अलार्म ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़