
- विनोद मिश्रा
बांदा। केन औऱ यमुना की ‘गोद’ में गंगऊ बांध नें फिर ‘किलकारियां’ भर दी हैं। इससे ‘बाढ़’ का ‘बड़ा खतरा’ मंडरा रहा है! एमपी में बरस रहे पानी और गंगऊ बांध से छोड़े गए करीब 2 लाख क्यूसेक जल ने केन-यमुना का रौद्र रूप में ‘उकसा’ दिया है ! नदियों का ‘बढ़ता जलस्तर’ अब निचले इलाकों और नदी किनारे बसे गांवों के लिए ‘खतरे की घंटी’ बन चुका है। पानी का दबाव और बढ़ा तो ‘रपटे डूबगें, संपर्क मार्ग टूट’ सकते हैं ! गांवों में तबाही मचने का खतरा है ? खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है और बाढ़ चौकियों को ‘अलर्ट’ कर दिया गया है।
गंगऊ बांध से छोड़े गए भारी मात्रा में पानी का असर केन नदी में ‘दिखाई’ देने लगा है। 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे भूरागढ़ गेज पर केन का जलस्तर 101.75 मीटर दर्ज किया गया। फिलहाल जलस्तर स्थिर बताया गया है, लेकिन केन का चेतावनी स्तर 103 मीटर और खतरे का निशान 104 मीटर है। यानी नदी खतरे के निशान से महज 2.25 मीटर नीचे है। यदि ‘पानी का दबाव लगातार बढ़ा’ तो हालात ‘तेजी से गंभीर’ हो सकते हैं।
बांदा में संकट सिर्फ केन नदी तक सीमित नहीं है। यमुना का ‘जलस्तर भी लगातार बढ़’ रहा है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे चिल्लाघाट गेज पर यमुना का जलस्तर 92.67 मीटर दर्ज किया गया। यमुना का चेतावनी स्तर 99 मीटर और खतरे का निशान 100 मीटर है। दोनों नदियों में बढ़ते पानी ने प्रशासन की ‘निगरानी बढ़ा’ दी है।
प्रशासन ने संभावित बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए पहले से ‘स्थान चिह्नित’ किए हैं। वहीं केन नदी घाट पर पुलिस लगातार पानी और आसपास के हालात पर ‘नजर’ रखे है। केन और यमुना का बढ़ता जलस्तर अब सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि नदी किनारे बसे लोगों के लिए ‘खतरे की घंटी’ बनता जा रहा है। अब निगाहें नदियों के जलस्तर पर टिकी हैं पानी बढ़ा तो ‘तबाही का दायरा’ कितना बड़ा होगा, इसका ‘अंदाजा अभी लगाना मुश्किल’ है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
