- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में “लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल” की जयंती मनाई गई। श्रद्धांजलि अर्पित हुई ।उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।

डीएम नें कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ना केवल इतिहास बल्कि सभी भारतीयों के दिलों में बसते हैं। वह हमेशा मजबूत,समावेशी, संवेदनशील भारत चाहते थे। स्वतंत्र भारत के गृह मंत्री बने तो उनके ऊपर भारतीय रियासतों के विलय की जिम्मेदारी सौंपी गई। लगभग 565 देसी रियासतों का भारतीय संघ में विलय किया।

उनके द्वारा किए गए साहसिक कार्यों की वजह से ही लोह पुरुष, सरदार जैसे विशेषनण से नवाजा गया ।वह उच्च कोटि के बैरिस्टर भी थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारी भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को मनाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन चरित्र के विषय में पढ़ना समझना चाहिए एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश भी करना चाहिए।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री उमाकांत त्रिपाठी नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्त मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू डिप्टी कलेक्टर सौरव यादव सहित डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह यादव नें भी अपने विचार व्यक्त किये।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
