23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित बोले- अब नहीं डूबेगा शहर: पालिका की बरसात से पहले 'जंग-ए-सफाई'
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित बोले- अब नहीं डूबेगा शहर, पालिका की बरसात से पहले ‘जंग-ए-सफाई’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बरसात से पहले बांदा नगर पालिका ने शहर को जलभराव से बचाने की ठान ली है। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता के नेतृत्व में पालिका प्रशासन ने नालों की सफाई के लिये युद्धस्तर पर विशेष अभियान छेड़ दिया है। शहर के संवेदनशील वार्डों में सफाई की रफ्तार तेज हो गई है। अधिकारी दिन-रात मौके पर रहकर अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

प्रतिनिधि अंकित 'जिम्मेदारी' की बने 'मिसाल': विकास की हर गली में गूंज रही नई कहानी

वार्ड चार और सोलह में सड़क व नाले की सफाई का कार्य तेज़ी से किया गया। अंकित गुप्ता ने साफ निर्देश दिए कि जिन इलाकों में बरसात में जलभराव की समस्या हर साल सिर उठाती है, उन्हें प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा “जनता की परेशानी अब बर्दाश्त नहीं होगी, इस बार जलभराव नहीं, राहत बरसेगी।”

प्रतिनिधि अंकित बोले- अब नहीं डूबेगा शहर: पालिका की बरसात से पहले 'जंग-ए-सफाई'

अभियान की कमान खुद पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने संभाल रखी है। वे रोजाना पालिका अधिकारियों के साथ सफाई कार्य की समीक्षा कर रहे हैं।

प्रतिनिधि अंकित बोले- अब नहीं डूबेगा शहर: पालिका की बरसात से पहले 'जंग-ए-सफाई'

अधिशासी अधिकारी श्रीश चंद्र चौधरी, सफाई निरीक्षक हेमंत और जितेंद्र मौके पर रहकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। पालिका प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने साफ कहा है ‘हर साल जलभराव से जूझता बांदा अब बदलाव देखेगा। सफाई सिर्फ दिखावे की नहीं, ज़मीन पर असर’ दिखाएगी।

मालती बासू का शहर की गलियों में घूमता जनसेवा का कारवां: हर मोर्चे पर एक्टिव प्रतिनिधि अंकित

अंकित गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष मालती बासू के कार्यकाल से पहले नालों के निर्माण में तकनीकी खामियां रह गईं। कुछ नालों में पानी का बहाव रुक जाता है और गहराई तक सिल्ट जम चुकी है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों को कठिनाई जरूर हो रही है, लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। अभियान को गति देने के लिये अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। हर मोहल्ले और गली में टीम बनाई गई है, ताकि सफाई कार्य समय से पूरा हो सके और इस बार शहर जलमग्न नहीं, बल्कि मुस्कुराता हुआ मिले।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पचास साल का इतिहास बोला: जब व्यापारी बने थे ‘क्रांति’ के अगुआ, संघर्ष की मशाल फिर जली

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार की बड़ी पहल, यूपी में सभी किसानों का बनेगा क्रेडिट कार्ड …

विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील “मेरी माटी मेरा देश” के बना रहे मुरीद

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश अवैध भूमि कब्जों पर सख्त : एसडीएम को दिये कार्यवाई के निर्देश

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें एक्सियन को लगाई फटकार : नलकूप तक बिजली लाईन खींचने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब आमने-सामने, शुरू हो गया ‘सोशल मीडिया वॉर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़