29.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
आनंदम सिटी या ठगी सिटी ? करोड़ों में लगाया चूना ! लूट का हाई प्रोफाइल खेल ?
उत्तर प्रदेश

आनंदम सिटी या ठगी सिटी ? करोड़ों में लगाया चूना ! लूट का हाई प्रोफाइल खेल ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आनंदम सिटी घोटाला जिले में चर्चा का विषय बन गया है। कथित तौर पर आरोप यह भी लग रहें हैं की आनंदम सिटी की भूमिधरी जो कृषि भूमि है उसके अतिरिक्त भी अभिलेखों में हेर फेर कर आस पास की भूमि हथियाई गई है ? इसके व्यवसायिक प्रयोग की भी कानूनी अनुमति नहीं ली गई ? यह जांच का विषय है ! विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराने में गाईड लाईन के पालन न होंने की बात उठ रही है। यदि सच्चाई है तो क्या नक्शा पास कराने में डीएम को गुमराह किया गया है ?

आनंदम सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?

आनंदम सिटी शहर के बिजलीखेड़ा मोहल्ले में है। इसे सोसायटी के रूप में हर ‘आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने का सब्ज बाग’ दिखाया गया। प्लाट लेने के इच्छुक लगभग एक सैकड़ा लोगों से भारी भरकम राशि एडवांस के रूप में वसूल ली गई। महज 15 ग्राहकों की रजिस्ट्री हुई शेष से फिलहाल कन्नी काटी जा रही है?

आनंदम सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?

बताते हैं की आनंदम सिटी में प्लाट बिक्री का संचालन शहर के धनाड्य युवकों का एक संगठित गिरोह कर रहा है। इनके चर्चित नाम सर्राफा पुत्र रोहित, मोती लालवानी, आशीष यादव, एक डाक्टर पुत्र और ज्ञानेंद्र सिंह बताया जाता है। डाक्टर पुत्र का कथित तौर पर जालसाजी का साम्राज्य भोपाल तक फैला है। वहीँ हेड क्वाटर है। जहां से उसने बांदा शहर के अति प्रतिष्ठित पेट्रोल पंप मालिक को भी बहलाकर करोड़ों का चूना लगा दिया ? खैर, मुख्य बिंदु पर आते हैं। नियमानुसार कृषि योग्य भूमि का यदि व्यावसायिक उपयोग किया जाता है तो एसडीएम कोर्ट से उसकी वैधानिक अनुमति लेना अनिवार्य होता है। भूमि की प्रकृति चेंज करानी होती है।

आनंदम सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?

चर्चाओं को यदि सच मानें तो व्यवसाइक उपयोग के लिये वैधानिक अनुमति नहीं ली गई ? ऐसे में प्लाटिंग करना कानूनी अपराध है ! यदि ऐसा है तो यह सभी अहम जांच के बिंदु हैं। इधर आनंदम सिटी के संचालक जिन लोगों से एडवांस वसूली के बाद न रजिस्ट्री कर रहें हैं और न रकम लौटा रहें हैं उनमें आक्रोश पनप रहा हैं। वह सब कानूनी कार्यवाई की तैयारी में हैं! हालांकि इस बहुचर्चित मामले में सरकारी राजस्व के दृष्टिगत जिला प्रशासन को स्वयं भी अपने स्तर से संज्ञान में लेना चाहिये। यह आनंदम सिटी गहन जांच का मुद्दा बन चुकी है?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रशासन बेखबर : अन्ना जानवरों और बिजली समस्या से परेशान किसानों का आमरण अनशन

City News Uttar Pradesh

फोन पर पति से हुआ विवाद : फिर नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

आयुक्त अजीत की “महाकुंभ” पर चर्चा: जिम्मेदारो को “लापरवाही” न बरतने की सख्त हिदायत

जवारा व चंगेलिया नृत्य के जरिए छात्राओं ने बुंदेली संस्कृति को किया जीवंत

विधायक प्रकाश ने की कामतानाथ की परिक्रमा, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

City News Uttar Pradesh

UP : दिल्ली में इजरायल दूतावास के पास धमाके के बाद यूपी में अलर्ट, संदिग्धों पर कड़ी नजर…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़