City News Uttar Pradesh
गुरु पूर्णिमा पर पर सजे दरबार : भगवान की तरह पूजे गए गुरु
उत्तर प्रदेश

गुरु पूर्णिमा पर पर सजे दरबार : भगवान की तरह पूजे गए गुरु

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा मनाई गई। गुरूओं के दरबार सजे।भगवान की तरह शिष्यों ने अपने गुरु की विधिवत पूजा-अर्चना की और सम्मानित भी किया। गुरुओं ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। शिव और सांई मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।

गुरु पूर्णिमा पर पर सजे दरबार : भगवान की तरह पूजे गए गुरु
Court decorated on Guru Purnima: Guru worshiped like God

सोमवार को गुरु पूर्णिमा की धूम रही। शहर के क्योटरा में पंडित उमाकांत त्रिवेदी शास्त्री के यहां शिष्यों का जमघट रहा। उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पंडित शास्त्री ने संदेश दिया कि एक शिष्य के लिए गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा होता है। कबीरदास का दोहा, गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पांय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए, सुनाया।


यह भी कहा कि गुरु की प्रतिमा मिट्टी या पत्थर की बनाकर कोई शिष्य पूजन करता है तो उसे भी ज्ञान प्राप्त होता है। इसके अलावा शहर के कई स्कूलों में भी गुरु पूर्णिमा पर आयोजन हुए। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं को उपहार भेंट किए। तिंदवारी क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थान रघुवीर मंदिर व महाकालेश्वर मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर गुरु महाराज की पूजा की। इस मौके पर गीत-संगीत कार्यक्रम भी चला। रघुवीर मंदिर प्रांगण में भंडारा किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल में छाए बादल: बारिश के साथ फिर गिर सकते हैं ओले

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक में नहीं हो पाये खुश : विकास नौं दिन चले अढ़ाई कोस पाया

City News Uttar Pradesh

ज़हर फैक्ट्री पर पुलिस का ‘प्रहार’: माफिया का ‘सिंडिकेट’ बेनकाब, लाखों का माल बरामद

City News Uttar Pradesh Desk

Chitrakoot : चित्रकूट में पुलिस टीम व एसटीएफ की डेढ़ लाख के इनामी डाकू गौरी गैंग से मुठभेड़, मारा गया इनामी भालचंद्र …

लोकसभा चुनाव को लेकर भजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चल रहा मंथन, राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज मौजूद

City News Uttar Pradesh

सांसद और ब्लॉक प्रमुख की फटकार से काँप उठे विभाग: चित्रकूट में योजनाओं का हुआ पोस्टमार्टम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़