25.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
करोड़ों की योजना, लेकिन जमीनी हकीकत शून्य: प्रधान और सचिव को नोटिस जारी
उत्तर प्रदेश

करोड़ों की योजना, लेकिन जमीनी हकीकत शून्य: प्रधान और सचिव को नोटिस जारी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इसकी बानगी पिछले दिनों तब देखने को मिली जब स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने मवाई बुजुर्ग गांव का निरीक्षण किया। स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों ने देखा कि लाखों रुपए की लागत से खरीदे गए डस्टबिन आरसी सेंटर में बंद पड़े हैं, जबकि प्लास्टिक बैग मौके पर कहीं नजर नहीं आए। हाल ही में बने आरसी सेंटर की फर्श टूटी मिली और पूरा निर्माण कार्य मानक विहीन पाया गया।

करोड़ों की योजना, लेकिन जमीनी हकीकत शून्य: प्रधान और सचिव को नोटिस जारी

गांव में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए खरीदे गए दो हाइड्रोलिक रिक्शे जंग खा रहे थे, और कूड़ा प्रबंधन के नाम पर सिर्फ गाड़ियों के पुराने टायर रखे मिले। वर्मी कंपोस्ट पिट और गलियों व नालियों का निर्माण भी मानकों के अनुरूप नहीं मिला। टीम की रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर 15 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है।

करोड़ों की योजना, लेकिन जमीनी हकीकत शून्य: प्रधान और सचिव को नोटिस जारी

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि ग्राम पंचायत ने 8474 रुपए प्रति पीस की दर से 30 डस्टबिन खरीदे, जबकि इनकी वास्तविक लागत 5000 रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। बावजूद इसके, दो साल बीत जाने के बाद भी ये डस्टबिन गांव में लगाए नहीं गए और सिर्फ आरसी सेंटर में रखे रह गए। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद नें कहा है की अगर 15 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो प्रधान और सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अज्ञात ट्रक ने बाईक सवार युवक को मारी टक्कर: हो गई मौत

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नाम के अनुकूल निकाय चुनाव में बने ऊर्जावान

बेखौफ़ बदमाश : दिनदहाड़े छात्रा का रुपयों से भरा छीना बैग

City News Uttar Pradesh

गौवंशो को अभियान चलाकर आश्रय स्थलों में भेजा जाएगा: तीन माह का दिया गया समय

City News Uttar Pradesh

छात्र रहें तनाव मुक्त, यूपी बोर्ड की हेल्पलाइन सेवा शुरू, इंस्टाग्राम पर भी ले सकते मदद

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी यानी शाश्वत सत्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़