31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
शारदीय नवरात्र पर शुरू : देवी मंदिरों एवं पंडालों में उमड़ी भीड़, धार्मिक आयोजनों की गूंज
उत्तर प्रदेश

नवरात्रि का पहला दिन, मंदिरों में देवी भक्तों का लगा तांता …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देवी के सभी नौ रूपों की पूजा आराधना के पर्व की गुरुवार से शुरुआत हो गई । श्रद्धालुओ नें व्रत रख माता रानी की पूजा की। इसी कड़ी में पहले दिन देवी मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।


नवरात्र के पहले दिन शहर के माहेश्वरी देवी, काली देवी, सिंह वाहिनी मंदिर और खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी मंदिर समेत दूसरे देवी मंदिरों में शैलपुत्री के रूप में मां का श्रृंगार किया गया । सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह देवी मां के पंडाल भी लगाए गये हैं।

नवरात्रि का पहला दिन, मंदिरों में देवी भक्तों का लगा तांता
नवरात्र पर देवी मंदिरों को ख़ूबसूरती से सजाया गया है तो साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गए हैं। देवी मंदिरों में शैलपुत्री स्वरुप में माँ की भव्य आरती कर भोर में ही मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। आरती के वक्त मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए देवी गीत भी गाए।शारदीय नवरात्र के पहले दिन ज़्यादातर श्रद्धालु व्रत रखे हुए हैं।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खेल दिवस : बांदा से जुड़ी हैं जादूगर “मेजर ध्यान चंद” की यादें

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा की बोर्ड परीक्षा पर रहेगी कड़ी नजर: प्रशासन ने शुरू की विशेष तैयारी

City News Uttar Pradesh

विकास निगरानी समिति की बैठक में विधायक प्रकाश जमकर गरजे : अधिकारियों की ली क्लास

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम ने जड़ा चाबुक : किसानों का भुगतान दबाए संस्था को नोटिस से हड़कंप

City News Uttar Pradesh

महोबा : आरोपित खाद्य निरीक्षक से जिलाधिकारी ने की पूछताछ, एडीएम को सौंपी गई जांच

दरभंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़