City News Uttar Pradesh
डीएम नगेन्द्र प्रताप से लगाई गुहार: धान की रोपाई का समय आते ही बिजली लो वोल्टेज
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेन्द्र प्रताप से लगाई गुहार: धान की रोपाई का समय आते ही बिजली लो वोल्टेज

  • शरद मिश्रा

बांदा। किसान और किसानी बिजली के लो वोल्टेज से परेशान हैं। इस संबंध में डीएम नगेन्द्र प्रताप सिंह को पीसीपटेल के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। उन्होंने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।

डीएम नगेन्द्र प्रताप से लगाई गुहार: धान की रोपाई का समय आते ही बिजली लो वोल्टेज
Appeal to DM Nagendra Pratap: Low voltage of electricity as soon as the time of transplanting paddy arrives

बबेरू तहसील के किसानों नें ज्ञापन में कहा है की किसानों के कृषि धान रोपाई का समय चल रहा है, वही बिजली घर मुरवल में विगत 3 वर्षो से पॉवर हाउस के ट्रांसफार्मर की क्षमता बृद्धि नही कराई गई। जबकि सैकड़ो की संख्या में पीटीडब्लू कनेक्शन कर दिए हैं।  इससे लो वोल्टेज एवं अघोषित कटौती भारी मात्रा में की जा रही है। वहीं पल्हरी फीडर अधिक बड़ा क्षेत्र होने से एक लाइनमैन समय से फॉल्ट नही बना पाते हैं।

डीएम नगेन्द्र प्रताप से लगाई गुहार: धान की रोपाई का समय आते ही बिजली लो वोल्टेज
Appeal to DM Nagendra Pratap: Low voltage of electricity as soon as the time of transplanting paddy arrives

किसानों को बहुत दिक्कत है। इसी तरह बबेरू पावर हाउस के बिसंडा एवं फुफुंदी फीडर के तार जर्जर व खंभों की अधिक दूरी होने से फॉल्ट के नाम पर अधिकांश फीडर की आपूर्ति बंद रहती है। लगभग 6 माह से बिसंडा फीडर तथा फुफुंदी फीडर अक्सर खराब रहता है। अन्य फीडरो से काट जोड़ कर नाम मात्र आपूर्ति लो वोल्टेज में दी जा रही है। ज्ञापन में किसानों नें गुजारिश की है की बिजली आपूर्ति व्यवस्था जल्द ठीक कराया जाये अन्यथा खेती किसानी पानी के अभाव में चौपट हो जायेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh`

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत नें आईटीवीपी जवान को अर्पित की पुष्पांजलि : परिवार को बंधाया ढाढ़स

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में ‘कजली महोत्सव’ की ऐतिहासिक रौनक: ‘परंपरा और आस्था’ का दिखा संगम

अंधेरे में ‘मौत’ का सफर: खराब ‘हेडलाइट’ के साथ ‘दौड़ी’ रोडवेज बस, यात्रियों की अटकी ‘सांसें’

City News Uttar Pradesh Desk

दो गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

City News Uttar Pradesh

बांदा में दो युवकों द्वारा नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म : रिपोर्ट हुई दर्ज

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में “मोटा भाई” का फिर बजेगा डंका : नोटों का “बरसेगा फंडा”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़