- विनोद मिश्रा
बांदा। ननद ने भाभी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा कि हम उनसे लड़ नहीं सकते इसलिए मैं जा रही हूं ! इसके बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता डेढ़ साल से ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर अपने मायके में रह रही थी। पुलिस मोबाइलों में मैसेजों की जांच कर रही है।

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अन्नू (28) की शादी दो मई 2022 को प्रयागराज के प्रीतम नगर निवासी मयंक उर्फ अशोक के साथ की थी। दहेज में मांग के अनुसार कार व सात लाख रुपये भी दिए थे। शादी के बाद ससुरालियों ने उसे ठीक से नहीं रखा, उसे प्रताड़ित कर दहेज की मांग करते रहे। इस बीच अन्नू शादी के छह माह बाद ही अपने मायके में आकर रहने लगी थी। उनकी बहू स्वाति दिल्ली में रहती है। सोमवार की देर शाम वह घर के बाहर थे।

तभी उनके मोबाइल पर बहू का फोन आया कि अन्नू ने उन्हें मैसेज किया है कि हम उनसे लड़ नहीं सकते इसलिए मैं जा रही हूं। तब पिता घर आए तो उन्होंने अन्नू को फंदे से लटका पाया। पिता का आरोप है कि घटना से तीन-चार दिन पहले ही पति मयंक अन्नू के मोबाइल में मैसेज कर तलाक की मांग कर रहा था। मैसेज में यह भी लिखता था कि तुम भी आजाद रहो और मैं भी।तनाव में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते महिला ने खुदकुशी की है। महिला का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। पति और मृतका के मैसेजों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
