32 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में बजट पेश : दिये गये दिशा निर्देश
उत्तर प्रदेश

विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में बजट पेश : दिये गये दिशा निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडलायुक्त आर.पी सिंह की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें प्राधिकरण के वित्तीय वर्ष 2023 – 24 हेतु बजट पेश हुआ। पंडित दीनदयाल पुरम आवासीय योजना, तुलसी नगर आवासीय योजना, एवं स्थापना निधि के अंतर्गत वित्तीय कार्यों की स्वीकृति दी गई।

विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में बजट पेश : दिये गये दिशा निर्देश
Budget presented in development authority board meeting: guidelines given

दीनदयाल पुरम आवासी योजना में जलापूर्ति संबंधित कार्यों का जल निगम से कराए जाने के निर्देश दिए। तुलसी नगर आवासीय योजना एवं पंडित दीनदयाल पुरम आवासी योजना में विद्युतीकरण का कार्य कराए जाने हेतु विद्युत विभाग को आदेशित किया गया। साथ ही तुलसी नगर आवासीय योजना में निर्मित रिक्त भवनों को आवंटित करने हेतु प्रथक से प्रस्ताव के निर्देश दिए गए।


पंडित दीनदयाल पुरम आवासी योजना में वित्तीय वर्ष 2023 -24 एचआईजी एमआइजी श्रेणी के 110 भूखंडों को लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। नगर पालिका को आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि इंदिरा नगर के जलभराव की समस्या का निराकरण शीघ्र कराए।

विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में बजट पेश : दिये गये दिशा निर्देश
Budget presented in development authority board meeting: guidelines given

आगणन तैयार कर नगर विकास विभाग को भेजें। दीनदयाल पुरम आवासी योजना से लगे हुए सरकारी दुग्ध संघ विभाग की भूमि के क्षेत्रफल के कब्जे के संबंध में विचार विमर्श उपरांत निर्णय लिया गया कि विकास प्राधिकरण एवं सहकारी दुग्ध संघ दोनों आपस मिलकर सहमति से प्रकरण का निस्तारण कर ले। किसी भी दशा में प्राधिकरण क्षेत्र अंतर्गत अवैध निर्माण न हो। ऑनलाइन प्राप्त मान चित्रों का तत्काल निस्तारण करें।

बैठक में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, राजेश कुमार सचिव विकास प्राधिकरण, दिनेश बाबू जेपीएन सिंह अधीक्षण अभियंता विद्युत, सुरेंद्र कुमार अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण, अजय कुमार सिंह सहायक अभियंता लोक निर्माण आदि अधिकारी उपास्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हमीरपुर में रिश्वत लेते हुए प्रधानाचार्य गिरफ्तार, वेतनवृद्धि के एवज में मांगे 15 हजार रुपये

City News Uttar Pradesh

तीन करोड़ वेतन में खर्च: फिर भी गांवों की सफाई व्यवस्था बेपटरी !

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : सभी अधिशाषी अधिकारी सुबह करें शहर भ्रमण …

City News Uttar Pradesh

भगवान का आधार कार्ड’ मामला : सर्वहारा के आधार से बिकेगी भगवान की फसल ! …

चित्रकूट मंडल कड़ाके की ठंड की चपेट में : मौसम विभाग नें जारी किया अलर्ट

City News Uttar Pradesh

डीएम साहब रहें सावधान; मनरेगा प्लान फंसा जाल में : अधिकारी नहीं ले रहे रुचि !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़