
- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया। कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 47 के कमरा नंबर 737 में रहने वाले अजय निगम (36) का शव उनके पड़ोसी के आवास के बाहर गंभीर हालत में पाया गया। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, और लोग दहशत में आ गए। अजय के सिर पर गहरी चोटें थीं, जिनसे खून बह रहा था।

सूचना मिलते ही सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह मौके पर पहुंचे।अजय को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय की पत्नी सना खान का कहना है कि सुबह एक अज्ञात व्यक्ति अजय को बुलाने आया था। कॉलोनी के बाहर ले जाकर किसी भारी वस्तु से अजय के सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई।

अजय निगम ने करीब 10 साल पहले मुस्लिम युवती सना खान से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से उनके परिवार और समाज में कई प्रकार के मतभेद थे। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। सना का कहना है कि उनके पति की हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई है।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
