28.5 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
ग्राम समाज की भूमी अधिग्रहण पर एतराज : ग्रामीणों नें आयुक्त को दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

ग्राम समाज की भूमी अधिग्रहण पर एतराज : ग्रामीणों नें आयुक्त को दिया ज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पैलानी तहसील की ग्राम पंचायत अलोना में कब बवाल गंभीर बन जायें कुछ कहा नहीं जा सकता। आरोप हैं की बवाल बढ़ाने में लेखपाल घी का काम कर रहे हैं। ग्रामीणों नें आयुक्त कों ज्ञापन दिया है। ग्राम अलोना के ग्रामीणों का कहना है की ग्राम में आवाडा पावर प्लांट का काम चल रहा है।

ग्राम समाज की भूमी अधिग्रहण पर एतराज : ग्रामीणों नें आयुक्त को दिया ज्ञापन
Objection on land acquisition of village community: villagers gave memorandum to commissioner

जिसमे ग्राम वासियों की सरकारी रास्ता जो खेतो को जाता है उसमे वैरियल लगाकर रास्ता को बंद कर दिया है। खेत जाने में किसानो को समस्या है। ग्राम समाज की जमीन को भी अधिग्रहण कर लिया है। गार्ड व गनमैन भी लगा दिये हैं। ग्रामीणों नें उपजिलाधिकारी पैलानी को अवगत कराया, इसके बाद चकबंदी लेखपाल व तहसीलदार पैलानी मौके पर आये, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी। लेखपाल द्वारा किसानो को धमकी भी दी गयी कि ज्यादा कार्यवाही करोगे तो तुम्हारे खेत जंगल में निकलवा देंगे। मुक़दमा लिखवा दिया जायेगा। यहाँ से किसी भी किसान को रास्ता नहीं मिलेगा।

ग्राम समाज की भूमी अधिग्रहण पर एतराज : ग्रामीणों नें आयुक्त को दिया ज्ञापन
Objection on land acquisition of village community: villagers gave memorandum to commissioner

ग्राम समाज की जमीन को अधिग्रहण कर लिया है। ग्राम प्रधान के मना करने पर नहीं माने और कहा कि जिलाधिकारी का आदेश है कि काम नहीं रुकेगा। मांग है कि हम किसान भाइयों के लिए खेतो में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है।ग्राम सभा की जमीन अधिग्रहण को तत्काल रोका जाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुमित, कौशल सिंह, सुधीर, शिवबरन सिंह, पवन सिंह, पुष्पेंद्र, अंकुल सिंह, योगेन्द्र कुमार, देवी दयाल, शिवा सिंह, अरविंद गुप्ता सहित अन्य किसान व‌ अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फरियादियों की गंभीरता से समस्याएं सुनकर करें निस्तारित : आईजी

City News Uttar Pradesh

बांदा में मशहूर हो गया नकली दवाओं का गोरख धन्धा: शहर से गांव तक पसरा पांव !

City News Uttar Pradesh

अस्पताल बना ‘अखाड़ा’: ‘थप्पड़ों’ की हुई जमकर बारिश, सुरक्षा ‘भगवान’ भरोसे

त्रिवेणी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों हत्या आरोपी नाटकीय ढंग सें गिरफ्तार, दिनदहाड़े हुआ था मर्डर

City News Uttar Pradesh

Banda- हत्या के अपराध में आठ लोगों को उम्र कैद

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त अजीत का चला निर्देशों का ‘हंटर’ : कहा- रिपोर्ट नहीं, ‘जमीनी काम’ चाहिए

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़