City News Uttar Pradesh
अस्पताल बना 'अखाड़ा': 'थप्पड़ों' की हुई जमकर बारिश, सुरक्षा 'भगवान' भरोसे
उत्तर प्रदेश

अस्पताल बना ‘अखाड़ा’: ‘थप्पड़ों’ की हुई जमकर बारिश, सुरक्षा ‘भगवान’ भरोसे

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिला अस्पताल, जहां “इलाज और राहत” मिलनी चाहिए, वहीं अब “मारपीट और अराजकता” का “अखाड़ा” बनता नजर आ रहा है। “दवा वितरण कक्ष” के बाहर लगी “लंबी लाइन” अचानक “जंग के मैदान” में बदल गई। लोगों के बीच “जमकर थप्पड़” चले। घटना का वीडियो “सोशल मीडिया” पर वायरल होते ही “स्वास्थ्य व्यवस्था” पर “उंगली ऊठने” लगी।

अस्पताल बना 'अखाड़ा': 'थप्पड़ों' की हुई जमकर बारिश, सुरक्षा 'भगवान' भरोसे

बताया जा रहा है कि दवा काउंटर पर मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर लाइन तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। बस यहीं से विवाद की चिंगारी भड़क उठी। लाइन में खड़े लोगों ने विरोध किया, तो बहस शुरू हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे पर लगातार थप्पड़ बरसा रहे हैं।आसपास अफरा-तफरी मच गई है।

अस्पताल बना 'अखाड़ा': 'थप्पड़ों' की हुई जमकर बारिश, सुरक्षा 'भगवान' भरोसे

मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अस्पताल की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया,लेकिन तब तक हालात बिगड़ चुके थे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दवा लाइन को लेकर विवाद हुआ था। कहा कि मामला फिलहाल शांत है, लेकिन पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में लोकसभा की एक सीट मांग अपना दल एस नें भाजपा की बढ़ाई मुसीबत !

City News Uttar Pradesh

गजब है हाल: सामुदायिक शौचालय में कंडे, सचिवालय कर्मचारी विहीन

घर घर दस्तक अभियान में महंगी पड़ी लापरवाही, आयुक्त ने सचिव व लेखपाल को किया निलंबित

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग का कमाल : सवा दो अरब रुपये खर्च, पर आपूर्ति नहीं हो पा रही दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

रिश्ते पर कलंक: सास से किया दुष्कर्म और फोटो किया वायरल

City News Uttar Pradesh

सिमौनी मेला : श्रमदानियों की बैठक में व्यवस्थाओं के प्रभार पर हुआ गहन मंथन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़