City News Uttar Pradesh
बड़ी खबर : सीएम योगी को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

बड़ी खबर : सीएम योगी को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी पुलिस कंट्रोल रूम 112 के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर भेजे गए संदेश के जरिए दी गई। जानकारी होने पर ऑपरेशन कमांडर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

– 112 मुख्यालय के वाट्सएप नंंबर पर आया मैसेज

प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक यूपी 112 मुख्यालय में ऑपरेशन कमांडर के पद पर तैनात सुभाष कुमार ने तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया कि यूपी 112 मुख्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबर : सीएम योगी को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Big news: Threatening to blow up CM Yogi with bomb within three days, case registered, police in search of accused

पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक दो अगस्त की शाम आपरेशन कमांडर के मुताबिक वह आफिस में थे।


इस बीच यूपी 112 के सोशल मीडिया के वाट्सएप नंबर पर एक नंबर से शाहिद खान नामक युवक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। आपरेशन कमांडर ने इसकी जानकारी संप्रेक्षण अधिकारी अंकिता दुबे को दी। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
आपरेशन कमांडर द्वारा वाट्सएप पर दी गई धमकी के मैसेज का स्क्रीन शाट भी मुहैया करा दिया गया है। सर्विलांस और साइबर सेल समेत पुलिस की कई टीमें नंबर के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। उसकी लोकेशन आदि ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही धमकी देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तार की जाएगी।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में कलयुग का भगवान बन गया “हैवान”, थाने में रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

डाक्टर जन औषधि केंद्रों को लगा रहे आग : पीएम योजना को कर रहे खाक !

City News Uttar Pradesh

विकास के नाम पर ‘भ्रष्टाचार’ की सड़क: ऊपर से चमक, अंदर से ‘सड़न’ !

मंत्री रामकेश ने ‘आशाओं’ को बताया ‘स्वास्थ्य विभाग की रीढ़’: उत्कृष्ट कार्य पर मिला ‘सम्मान’

City News Uttar Pradesh

चलती कार में दुष्कर्म : लिफ्ट देकर लूटी लड़की की आबरू, यूपी पुलिस के सिपाही पर लगा गंभीर आरोप …

City News Uttar Pradesh

शर्मनाक हरकत : बांदा में बेटी ने पिता पर लगाया छेड़खानी का आरोप …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़