- विनोद मिश्रा
बांदा। कलयुग का भगवान माने जानें वाले एक मजनू डॉक्टर की करतूत नें चिकित्सा जगत को शर्मसार कर दिया है। जिले के तिंदवारी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के प्रभारी डाक्टर नें मंगलवार की रात ड्यूटी कर रही नर्स के साथ अश्लीलता की। स्टाफ नर्स को अपने रूम में हाथ पकड़ कर ले गया। नर्स के चिल्लाने पर कई स्टाफ कर्मी मौके पहुंचे। हैवान डॉक्टर के चुंगुल से नर्स को बचाया। नर्स ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। डॉक्टर अल्कोहल के नशे में मिला।

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के प्रभारी चिकत्सक के कथित दुराचरण से चिकित्सा जगत शर्मसार है। कर्तव्य निष्ठा तार -तार होकर जार -जार आंसू बहा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा नें बताया की आरोपी चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध धारा 354 एवं एस सी एस टी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

विचारणीय है की चिकित्सक को कलयुग का भगवान माना गया है। पर यह घटना तो भगवान के हैवान बन जानें का स्वरूप दिखा रही है! एक बात औऱ यह भी ध्यान देने योग्य है की जब पुलिस की कस्टडी में डाक्टर का चिकित्सीय परीक्षण हुआ तो बाद में वह फरार कैसे हो गया। इस बिंदु पर भी जांच होना चाहिये ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
