- विनोद मिश्रा
बांदा। बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर चित्रकूट मंडल की सीटों पर मजबूती के लिये बेचैन सी हो गई है। मंडलीय बैठक में यह बैचैनी वक्ताओं के संबोधन में झलकती रही। बूथ स्तर पर मजबूत होने के लिये सघन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। बहुजन समाज पार्टी की चित्रकूट मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि बुन्देलखण्ड एवं झारखंड के प्रदेश प्रभारी गया चरण दिनकर नें पार्टी की चुनावी रणनीति को समझाया।

कहा की बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश भाजपा ,सपा एवं कांग्रेस बहुत महीनी से कर रही है। वोट बैंक को हमें बचाने के साथ ही बढ़ाना भी है। यह तभी संभव है जब हमारा यूथ और बूथ मजबूत होगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद नौशाद अली नें कहा की चित्रकूट मंडल की दोनों लोकसभा सीट बहन जी की झोली में डालने के लिये पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तन -मन और धन से लगे। जनता कों बताये की बहन जी की राजनीतिक मजबूती से ही बहुजन समाज का भविष्य उज्जवल होगा।

बैठक को लालाराम अहिरवार, हेमंत प्रताप वर्मा, लल्लू प्रसाद निषाद, बल्देव प्रसाद वर्मा, अयूब खांन आदि ने भी संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देश बताये। कार्यकर्ताओं को पार्टी के हाथों को मजबूत करने में सहयोग को कहा।
इस मौके पर असलम खां, रामसेवक प्रजापति, जिला अध्यक्ष गुलाब वर्मा, प्रदीप वर्मा, गुलाब राय, संतोष वर्मा, राजकुमार कुशवाहा, आशुतोष भास्कर विधानसभा प्रभारी बांदा, अवधेश दिनकर, शिवपूजन वर्मा,. शिवकरन दिनकर, कौशलेंद्र, कपिल वर्मा, प्रभू दयाल निषाद, सुखलाल बौद्ध, शिवराम वर्मा जी,विशेश्वर वर्मा आदि बहुसंख्या में पार्टी जन उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
