- विनोद मिश्रा
बांदा। मजदूरी कराने हरियाणा ले गए ठेकेदार ने मजदूरों का पैसा हड़प लिया। जिसके बाद पीड़ित मजदूरों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना अंतर्गत अमरोहा गांव के रहने वाले मजदूरों को रामस्वरूप नाम का ठेकेदार भट्टे में काम करने के लिए हरियाणा ले गया था जहां दो-तीन महीने उन से काम करवाया गया मजदूरों ने जब अपना रुपया मांगा तो ठेकेदार ने कहा कि गांव चलकर उनका रुपया दिया जाएगा लेकिन गांव आने के बाद भी ठेकेदार ने रुपया नहीं दिया मजदूरों का कहना है कि रुपया मांगने पर ठेकेदार जान से मारने की धमकी देता है और भगा देता मजदूरी करने के बाद भी उनको रुपया नहीं दिया जा रहा ऐसे में वह भूखे मरने को मजबूर है मजदूरों ने आज पुलिस अधीक्षक से उक्त ठेकेदार के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करते हुए उनका रूपया दिलाए जाने की मांग की।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
